Advertisement
Other States

म्यांमार की सेना का विमान मिजोरम में हुआ क्रैश, लैंडिंग के वक्त हुआ हादसा, 6 लोग घायल

Share
Advertisement

Myanmar Army Aircraft: मिजोरम के लेंगपुई हवाई अड्डे के पास एक बड़ा हादसा हो गया है म्यांमार की सेना का एक विमान यहां क्रैश हो गया है। बताया जा रहा है कि एक सैन्य विमान आज मिजोरम के लेंगपुई हवाई अड्डे पर दुर्घटनाग्रस्त हुआ है, इस हादसे में 6 लोग घायल हैं।

Advertisement

वहीं इस घटना के बाद मिजोरम के पुलिस महानिदेशक (DGP) ने बताया कि बर्मी सेना का विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया है। इस हादसे में कम से कम छह लोग घायल हो गए हैं। मिजोरम के डीजीपी ने आगे जानकारी देते हुए बताया कि पायलट के साथ विमान में कुल 14 लोग सवार थे। इन 14 लोगों में से 6 लोग घायल हैं। सभी घायलों को लेंगपुई अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मिली जानकारी के मुताबिक सेना का विमान लैंडिंग के वक्त दुर्घटनाग्रस्त हो गया।

म्यांमार से भागकर भारत आए सैनिक

बता दें कि म्यांमार में चल रहे सत्ता संघर्ष की दौरान स्थिति गंभीर बनी हुई है। हाल ही में म्यांमार से काफी ज्यादा संख्या में सैनिक भागकर अपनी जान बचाने के लिए भारत में आए थे। वहीं भारत ने म्यांमार से भागकर मिजोरम पहुंचे 184 सैनिकों को उनके देश वापस भेजा है। हालांकि म्यांमार से कुल 276 सैनिक भागकर मिजोरम पहुंचे थे जिसमें से 184 को सोमवार यानी 22 जनवरी को उनके देश भेजा गया। एक अधिकारी के मुताबिक, शेष 92 सैनिकों को मंगलवार यानी 23 जनवरी को वापस उनके देश में भेज दिया जाएगा।

यह भी पढ़ें:Delhi AIIMS News: बाहर से इलाज करवाने आए मरीजों के लिए राहत, इस समस्या से मिलेगा छुटकारा

Follow Us On Twitter-https://twitter.com/HindiKhabar

Recent Posts

Advertisement

NEET2024: गरीब पृष्ठभूमि के छात्रों को अवसरों से वंचित किया जा रहा : कांग्रेस नेता जयराम रमेश का बयान

NEET2024: नीट को लेकर बवाल थमता हुआ नहीं दिख रहा है। ऐसे में कांग्रेस नेता…

June 16, 2024

Lok Sabha Speaker : अगर चंद्रबाबू नायडू को यह पद नहीं मिलता है तो हम ये सुनिश्चित करेंगे : संजय राउत का बयान

LokSabha Speaker: टीडीपी को लेकर कयास लगाए जा रहें हैं कि टीडीपी लोकसभा के अध्यक्ष…

June 16, 2024

Sonbhadra: सीएम योगी आदित्यनाथ के निर्देश के बाद वीआईपी कल्चर को लेकर अभियान तेज

Sonbhadra: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बड़ा फैसला करते हुए वीआईपी कल्चर को…

June 16, 2024

T20 World Cup 2024: पाकिस्तान बनाम आयरलैंड का होगा मुकाबला, जानिए पिच रिपोर्ट

T20 World Cup 2024: पाकिस्तान टीम वर्ल्ड कप से बाहर हो चुकी है। आज पाकिस्तान…

June 16, 2024

This website uses cookies.