Advertisement
Other States

Himachal Pradesh: तापमान -15 डिग्री, जमी लाहौल घाटी की सिस्सू झील…

Share
Advertisement

हिमाचल प्रदेश की लाहौल घाटी में स्थित सिस्सू झील बर्फ से ढक गई है। वहाँ, सिस्सू अभी भी बर्फ की सफेद चादर में लिपटी हुई है। रिपोर्ट की माने तो सिस्सू झील पूरी तरह से जम गई है। लाहौल स्पीति में तापमान -15 डिग्री सेल्सियस है। जिसकी वजह से नदियों का पानी भी जम गया है।

Advertisement

हल्की बर्फबारी होने की संभावना

17 साल बाद हिमाचल प्रदेश में जनवरी में कम बारिश और बर्फबारी की उम्मीद है। प्रदेश में मौसम पूरे महीने शुष्क रहेगा। हल्की बर्फबारी किन्नौर, लाहौल-स्पीति, चंबा, कुल्लू और शिमला के ऊंचाई वाले इलाकों में हो सकती है। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला ने बताया की पश्चिमी विक्षोभ उत्तरी ध्रुव और भूमध्य सागरीय क्षेत्र में कम दबाव का क्षेत्र बनने से कमजोर हो गया है। मैदानी जिलों में कुछ और दिनों तक कोहरा रहेगा।

अटलांटिक सागर से आती हैं बर्फीली हवाएं

शिमला मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक सुरेंद्र पॉल ने बताया कि प्रदेश में इस वर्ष जनवरी 2007 की स्थिति होगी। उनका दावा था कि सर्दियों में बर्फबारी के लिए हवाएं अटलांटिक सागर से आती हैं। पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होता है जब उत्तरी ध्रुव से ठंडी हवा आती है और भूमध्य सागरीय क्षेत्र से गर्म हवा आती है। इस बार उत्तरी ध्रुव पर कम दबाव का क्षेत्रफल और बहुत कम हवा है। कम दबाव वाले क्षेत्रफल की वजह से हवाएं आगे नहीं बढ़ती हैं। इसलिए प्रशांत सागर में भी सामान्य से अधिक तापमान रिकॉर्ड किया जा रहा है।

बर्फबारी है मानसून का हिस्सा

उनका कहना था कि बर्फबारी मानसून का एक हिस्सा है। वर्तमान मानसून सीजन में बारिश के अधिक या कम होने की संभावना बताना अभी जल्दबाजी होगी। लाहौल स्पीति में ये सिसु लेक बहुत सुंदर है। आप यहाँ जाकर खुश हो सकते हैं। ये जगह चारों ओर से पहाड़ों से घिरी है, जो मन को अलग तरह से शांत करती है। सर्दियों में यहां बहुत बर्फबारी होती है, जिससे सिसु गांव सहित पूरी लाहौल घाटी दुनिया भर से कट जाती है। सर्दियों में प्रशासन लोगों को हेलीकॉप्टर से आसपास ले जाता है। ये स्थान सर्दियों में बर्फ से ढक जाते हैं।

ये भी पढ़ें- Maharashtra: टीसी ने मांगा टिकट तो परिवार ने की जमकर पिटाई…

Recent Posts

Advertisement

‘PM मोदी जो भी कहते हैं वह झूठ है’, महाराष्ट्र में बोलीं प्रियंका गांधी… ‘मेरे भाई राहुल ने लोगों की समस्याओं…’

Priyanka Gandhi: महाराष्ट्र के नंदुरबार में 'न्याय संकल्प सभा' को संबोधित करते हुए कांग्रेस महासचिव…

May 11, 2024

Delhi: पंजाब के सीएम भगवंत मान का एनडीए पर तंज, बोले… 400 पार तो क्या, बेड़ा पार भी नहीं होगा

CM of Punjab: दिल्ली के सीएम केजरीवाल की पीसी से पहले पार्टी कार्यालय में पंजाब…

May 11, 2024

‘कांग्रेस पार्टी को इस बार उनके शहजादे की उम्र से भी कम सीटें मिलने वाली हैं’, ओडिशा में गरजे PM मोदी

PM Modi: ओडिशा के बरगढ़ में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, "...कांग्रेस पार्टी इस बार…

May 11, 2024

Mainpuri: संदिग्ध परिस्थितियों में मासूम की मौत, परिजनों ने लगाया पीट पीट कर हत्या का आरोप

Mainpuri: मैनपुरी में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। जन्मदिन कार्यक्रम में…

May 11, 2024

अपने लिए नहीं, अमित शाह के लिए वोट मांग रहे मोदी जी, दो महीने में बदल दिया जाएगा यूपी का CM- केजरीवाल

PC of CM Kejriwal: शनिवार को दिल्ली के सीएम केजरीवाल ने दिल्ली स्थित पार्टी कार्यालय…

May 11, 2024

Hamirpur: भीषण सड़क हादसा, टायर फटने से बेकाबू होकर पलटी बोलेरो, मां समेत दो बच्चियों की मौत

Hamirpur: यूपी के हमीरपुर जिले में आज एक भीषण सड़क हादसे में तीन लोगों की…

May 11, 2024

This website uses cookies.