Advertisement
Other States

हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव 2022: AAP ने जारी की उम्मीदवारों की पहली लिस्ट

Share
Advertisement

हिमाचल प्रदेश में आम आदमी पार्टी (Aam Admi Party) ने विधानसभा चुनाव को लेकर अपने आप को पूरी तरह से झोंक दिया है आप ने चुनाव को लेकर अपनी तैयारियां तेज कर दी हैं। आम आदमी पार्टी ने विधानसभा चुनाव (Himachal Assembly Election) के लिए अपने उम्मीदवारों की पहली लिस्ट का ऐलान भी कर किया है। इस सूची में चार सीट से प्रत्याशियों का नाम (AAP Candidates in Himachal) तय किया गया है।

Advertisement

बताते चलें कि राज्य में इसी साल के आखिर में विधानसभा चुनाव (Himachal Election Samachar) होने हैं। हालांकि अभी तक चुनावों को लेकर कोई तारीख सामने नहीं आई है। राज्य में अब तक चुनाव दर चुनाव सत्ता परिवर्तन का इतिहास रहा है। अभी जयराम ठाकुर (Jai Ram Thakur) के नेतृत्व में बीजेपी की सरकार काबिज है। वहीं 2012 के विधानसभा चुनाव में कांग्रेस को जीत हासिल हुई थी।

आप सरकार ने हिमाचल प्रदेश की 68 सीटों पर चार प्रत्याशियों के नाम किए ऐलान

आम आदमी पार्टी ने हिमाचल प्रदेश के विधानसभा चुनाव को लेकर आज 68 में से चार सीटों पर प्रत्याशियों के नाम का ऐलान कर दिया है। चलिए आपको बतातें हैं कौन हैं वो चार चेहरे जिन्हें आप सरकार ने टिकट देकर चुनाव के लिए प्रत्याशी बनाया है। पहला नाम है फतेहपुर सीट से डॉक्टर राजन सुशांत का जिन्हें टिकट दिया है। राजन सुशांत को पार्टी का बड़ा चेहरा माना जाता है उन्होनें भाजपा के राज में कांगडा लोकसभा से चुनाव भी जीता था। इसलिए आप ने राजन पर भरोसा करते हुए टिकट दिया है। नगरोटा सीट से उमाकांत डोगरा, लाहौल-स्पीति सीट से सुदर्शन जस्पा और श्री पांवटा साहिब सीट से मनीष ठाकुर को आम आदमी पार्टी ने उम्मीदवार बनाया है।

हिमाचल विधानसभा चुनाव के लिए आप सरकार ने झोंकी ताकत

अरविंद केजरीवाल की पार्टी ने इस बार के हिमाचल चुनाव में पूरी ताकत झोंक दी है। पार्टी को इससे राष्ट्रीय आकांक्षाओं के भी पूरा होने की उम्मीद है। आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय दर्जा हासिल करने की राह में गुजरात और हिमाचल प्रदेश के विधानसभा चुनाव अहम हैं। गुजरात में भी आम आदमी पार्टी अब तक उम्मीदवारों की तीन लिस्ट जारी कर चुकी है। 2012के हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव में कांग्रेस ने राज्य की 36 सीटें जीतकर सरकार बनाई थी। वीरभद्र सिंह ने तब मुख्यमंत्री पद की शपथ ली थी। वहीं बीजेपी को इस चुनाव में 27 सीटों पर जीत हासिल हुई थी।

वहीं 2017 के विधानसभा चुनाव में बीजेपी ने कांग्रेस को करारी शिकस्त दी। बीजेपी ने पिछले चुनाव में 44 सीटों पर जीत दर्ज की थी। वहीं कांग्रेस को सिर्फ 21 सीटें ही मिली थीं। अन्य के खाते में सिर्फ तीन सीटें ही आई थीं। हालांकि इस चुनाव में हैरानी वाली बात यह थी कि बीजेपी की ओर से मुख्यमंत्री पद के दावेदार माने जा रहे प्रेम कुमार धूमल हार गए थे।

2017 के विधानसभा चुनाव में बीजेपी को 48.8 प्रतिशत वोट हासिल हुए थे। वहीं कांग्रेस को 41.7 प्रतिशत मत मिले थे। एक्सर्ट्स मान रहे हैं कि 2022 का विधानसभा चुनाव दिलचस्प हो सकता है। हिमाचल से सटे पंजाब में सत्ता हासिल करने के बाद आम आदमी पार्टी भी इस चुनाव में मजबूती से दावेदारी ठोक रही है।

Recent Posts

Advertisement

Hathras: कांग्रेस के समय किसान आत्महत्या और भ्रष्टाचारी ऐश करता था, कांग्रेस पर CM योगी का वार

Hathras: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शनिवार 27 अप्रैल को क्रीड़ा स्थल सिकंदराराऊ में हाथरस लोकसभा…

April 27, 2024

65 सालों में कांग्रेस कुछ नहीं कर पाई, 10 सालों में मोदी ने तस्वीर बदल दी- शिवपुरी में बोले सिंधिया

MP Politics: केंद्रीय मंत्री और गुना-शिवपुरी संसदीय क्षेत्र से बीजेपी प्रत्याशी ज्योतिरादित्य सिंधिया ने गांव…

April 27, 2024

Sasaram: चूल्हे की चिंगारी से झोपड़ी में लगी आग, चार लोगों की झुलसकर मौत

Fire in Sasaram: खाना बनाते समय चूल्हे की चिंगारी से झोंपड़ी में आग लग गई.…

April 27, 2024

Hamirpur: मर गई इंसानियत, सरकारी शव वाहन ने शव ले जाने के नाम पर लिए 3 हजार रुपए, वीडियो वायरल

Hamirpur: यूपी के हमीरपुर जिले के राठ सीएचसी में मानवता को शर्मसार करने वाला एक…

April 27, 2024

Allegation: इलाज के लिए मांगी रिश्वत, नहीं दे पाए तो गर्भवती महिला को तड़पता छोड़ा, मौत

Death of Pregnant Woman:  शेखपुरा में स्वास्थ्य विभाग पर लापरवाही और घूसखोरी के आरोप लगे…

April 27, 2024

प्रियंका गांधी का बीजेपी पर निशाना, बोलीं- ‘पिछले 10 सालों में बस बड़ी-बड़ी बातें हुईं…’

Lok Sabha Election 2024: गुजरात के वलसाड में कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी ने कहा, "...कांग्रेस…

April 27, 2024

This website uses cookies.