Advertisement
Other States

बेटी का कथित रेप करने वाले पिता की चार नाबालिग लड़कों ने की हत्या

Share
Advertisement

बेंगलुरु के एक 46 साल के पुरूष की चार नाबालिगों ने कथित रेप के आरोप में हत्या कर दी है। शहर में एक पिता अपनी 17 साल की बेटी से लगातार दो सालों से बलात्कार कर रहा था।

Advertisement

पिछले हफ्ते भी शख्स ने अपनी पत्नी के उनके मायके कलबुर्गी जाने के बाद फिर से अपनी बेटी के साथ दुष्कर्म करने का प्रयास किया।

युवती ने ये बाद अपनी क्लास में पढ़ने वाले सहपाठी से साझा की। जिसके बाद युवक ने तीन अन्य दोस्तों को लड़की के पिता का कत्ल करने के लिए तैयार कर लिया।

आरोपी पिता बेंगलुरु की एक संस्थान में सिक्योरिटी मैनेजर का काम करते थे।

आरोप है कि रविवार रात लड़कों ने देर रात लड़की के घर का दरवाजा खटखटाया। जिसके बाद लड़की ने दरवाजा खोल कर चारों को अंदर आने दिया।

थोड़ी देर बाद चारों ने मृतक पर कुल्हाड़ी और धारधार हत्यार से हमला कर दिया।

घटना की सूचना मृतक के पड़ोसियों ने यलहंका पुलिस स्टेशन दी। पुलिस को मौके से मृतक की बॉडी खून में लथपथ मिली।

लड़की की मां कपड़ा बनाने वाली मजदूर हैं। वो कर्नाटक के कलबुर्गी की ही रहने वाली है जबकि पति बिहार का रहने वाला था। बड़ी बेटी पास ही के एक इंटरमीडिएट कॉलेज में पढ़ती है जबकि 11 छोटी बेटी स्कूल में पढ़ती है।

क्या है कहना पुलिस का?

इस बारे में नॉर्थ-ईस्ट बेंगलुरु के डीसीपी सीके बाबा ने बताया, “ये एक जटिल मामला है. लड़की की मां को पता था कि उनका पति अपनी बेटी का यौन शोषण करता है. उन्हें अपनी बेटी के यौन शोषण की पहली घटना के समय से ही मामले की जानकारी थी. मां ने अपने पति से इस बारे में बात की थी, लेकिन उनकी कोशिश बेकार गई. मामला ऐसे मोड़ पर पहुंच गया था, जहां पति के साथ उनके संबंध तनावपूर्ण हो गए थे.”

Recent Posts

Advertisement

LSG vs MI: नेहल वढेरा और टिम डेविड ने मुंबई को संभाला, टीम ने 20 ओवर में बनाए 144 रन

LSG vs MI: मुंबई इंडियंस ने बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 144 रन बनाए…

April 30, 2024

Bihar: राइस मिल की इमारत ढही, दो मजदूरों की दबकर मौत, दो घायल

Rohtas News: घटना रोहतास जिले के करगहर थाना क्षेत्र की है. यहां मंगलावर की दोपहर…

April 30, 2024

Chitrakoot: संदिग्ध परिस्थितियों में घर में लगी आग, झुलसे पति-पत्नी

Chitrakoot: चित्रकूट जनपद में संदिग्ध परिस्थितियों में घर में आग लग गई. आग के चपेट…

April 30, 2024

MP: प्यार, शक और हत्या… एमपी के गुना में दिल दहलाने वाली वारदात

Crime in MP: मध्यप्रदेश के गुना जिले में एक सनकी प्रेमी की दिल को झकझोर…

April 30, 2024

Lok Sabha Election 2024: BJP सांसद मेनका 1 मई को दाखिल करेंगी नामांकन, प्रभारी मंत्री आशीष पटेल व संजय निषाद रहेंगे मौजूद

Lok Sabha Election 2024: सुल्तानपुर से भाजपा प्रत्याशी मेनका संजय गांधी बुधवार 1 मई को…

April 30, 2024

CM नायब सिंह सैनी बोले- हरियाणा की जनता 10 की 10 सीटें नरेंद्र मोदी को तीसरी बार PM बनाने का काम करेगी

Haryana Politics: हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा, "हरियाणा की जनता 10 की…

April 30, 2024

This website uses cookies.