Sandeshkhali Violence: संदेशखाली हिंसा पर विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है। संदेशखाली की पीड़ित महिलाएं जल्द से जल्द आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग कर रहीं है। अब तृणमूल कांग्रेस पर निशाना साधते हुए बीजेपी ने एक डॉक्यूमेंट्री जारी की है। इसके जरिए बीजेपी एक बार फिर सीएम ममता को आड़े हाथ लेती नजर आ रही है। बीजेपी ने इसमें महिलाओं के खिलाफ हुए अत्याचार और उनके यौन उत्पीड़न की घटनाओं की जानकारी दी है।
भारतीय जनता पार्टी ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया हैंडलस पर संदेशखाली हिंसा पर एक डॉक्यूमेंट्री जारी की है। डॉक्यूमेंट्री का टाइटल ‘द संदेशखाली सॉकर – द बिग रिवील’ है। बीजेपी ने डॉक्यूमेंट्री पोस्ट करते हुए लिखा है कि ‘एक ऐसा सच जो हमें चौंका देगा, एक ऐसा सच जो हमें पीड़ा पहुंचाएगा, एक ऐसा सच जो हमारी अंतरात्मा को झकझोर कर रख देगा।’
बीजेपी की जारी की गई इस डॉक्यूमेंट्री में महिलाओं ने अपनी पीड़ा सुनाई है। महिलाओं ने कहा कि ‘हम यहां राष्ट्रपति शासन लागू करने की मांग कर रहे हैं।’ बीजेपी नेता भी कह चुके हैं कि पश्चिम बंगाल में कानून व्यवस्था बिगड़ चुकी है। ऐसे में यहां पर तुरंत राष्ट्रपति शासन लागू करना चाहिए।’
डॉक्यूमेंट्री में महिला ने आंखो-देखी घटना बताई है। एक महिला कह रही है कि ‘वो (शेख शाहजहां के समर्थक) यहां पर मारपीट कर रहे हैं। उन्होंने महिलाओं के साथ मारपीट की है। एक महिला का सिर फोड़ दिया गया। डॉक्टरों ने उसका इलाज करने से इनकार कर दिया। ऊपर से पीड़ित महिला के पति के खिलाफ ही केस दर्ज कर दिया गया। उसके पति के ऊपर आरोप लगाया कि वह शराब बेचता है।’
Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र, बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरो को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप
ED arrest Aalamgir: केंद्रीय जांच एजेंसी ईडी ने झारखंड सरकार के मंत्री और कांग्रेस नेता…
Meeting with Public: पश्चिमी दिल्ली लोकसभा से इंडी गठबंधन के प्रत्याशी और पूर्व सांसद महाबल…
Amit Shah interview: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने बालाकोट और पुलवामा के मुद्दे दोबारा…
Foods to Avoid Summer: गर्मियों में मौसम में हेल्दी रहने के लिए सबसे आवश्यक है…
Lok Sabha Election 2024: लोकसभा चुनाव 2024 में चार चरणों के मतदान हो चुके हैं।…
CM Yogi Jalaun: 15 मई को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जालौन लोकसभा क्षेत्र के उरई…
This website uses cookies.