Advertisement
Other States

अयोध्या: कोरोना की तीसरी लहर की आशंका को देखते हुए सावन मेले पर लगा प्रतिबंध, एंट्री बैन

Share
Advertisement

अयोध्या। कोरोना की तीसरी लहर की संभावना को देखते हुए इस बार अयोध्या के प्रसिद्ध सावन मेले पर रोक लगा दी गई है। अयोध्या के प्राचीन मणि पर्वत पर आज से झूलनोत्सव शुरू होता है लेकिन कोरोना की तीसरी लहर की संभावना के मद्देनजर इस बार श्रद्धालुओं के आने पर रोक लगा दी गई है। हालांकि जो स्थानीय श्रद्धालु है वह मंदिरों में दर्शन और पूजन कर सकेंगे।

Advertisement

अयोध्या के मंदिरों से मणि पर्वत पर जाने वाले विग्रह जुलूस को भी इस बार रोक दिया गया है। जिला प्रशासन के अलावा अयोध्या के संतों महंतों ने भी लोगों से अपील की है कि भगवान राम के प्रति अपने घरों से ही आस्था निवेदित करें। अयोध्या ना आएं। सावन मेले पर भी प्रतिबंध लगा दिया गया है। इसके अलावा अगर कोई बाहरी श्रद्धालु आता है तो 3 दिन की RT-PCR रिपोर्ट जिला प्रशासन को दिखानी होगी।

वहीं जिला प्रशासन ने बाहरी श्रद्धालु अयोध्या न पहुंचें, इसके लिए अयोध्या के सभी एंट्री प्वाइंट को सील कर दिया है। सभी जगहों पर बैरिकेडिंग लगाकर श्रद्धालुओं को रोका जा रहा है। जिला प्रशासन ने सामूहिक रूप से सरयू स्नान पर भी रोक लगा दी है ताकि कोरोना को फैलने से रोका जा सके।

इस बारे में डीएम अनुज झा ने बताया कि बाहरी श्रद्धालुओं के लिए अयोध्या में प्रतिबंध लगाया गया है लेकिन जो स्थानीय श्रद्धालु हैं, वह आम दिनों की तरह मंदिरों में दर्शन पूजन कर सकते हैं।

फिलहाल पूरी अयोध्या में पुलिस बल को तैनात कर दिया गया है ताकि बाहरी श्रद्धालु अयोध्या में प्रवेश ना कर सकें।

Recent Posts

Advertisement

Bihar: अचानक विस्फोट से दहला इलाका, एक शख्स की मौत, जांच जारी

Blast in a Shop: बिहार के रोहतास से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ…

May 2, 2024

नहीं हुई गोल्डी बराड़ की हत्या, आखिर फिर क्यों उड़ी अफवाह? जानिए…

Goldi Brar: कल भारतीय मीडिया में एक ख़बर सुर्खियों में रही. सूत्रों के हवाले से…

May 2, 2024

आम आदमी पार्टी की तरफ से कोऑर्डिनेशन की जिम्मेदारी संभालेंगे दुर्गेश पाठक: संदीप पाठक

AAP: लोकसभा चुनाव को लेकर आम आदमी पार्टी और कांग्रेस के बीच कोऑर्डिनेशन कमेटी की…

May 1, 2024

गुजरात में दहाड़े PM मोदी, बोले- ‘कांग्रेस वाले और उनकी जमात कान खोलकर सुन लें, जब तक मोदी जिंदा है…’

PM Modi: गुजरात के बनासकांठा में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Modi) ने जनसभा को संबोधित…

May 1, 2024

शिवपाल यादव का जुबानी हमला, बोले- ‘BJP वालों को ऐसा इंजेक्शन लगाना कि इनकी चीख दिल्ली तक पहुंचे’

Shivpal Yadav: लोकसभा चुनाव 2024 के दो चरणों का मतदान सकुशल संपन्न हो चुका है।…

May 1, 2024

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू पहुंची अयोध्या, सरयू तट पर आरती…हनुमान गढ़ी और रामलला के करेंगी दर्शन

President Murmu Visit Ayodhya: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू अयोध्या पहुंची। राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने उनका स्वागत…

May 1, 2024

This website uses cookies.