Ujjain Mahashivratri 2022: महाकालेश्वर मंदिर में होगा ‘शिव ज्योति अर्पणम’ उत्सव का आयोजन, 21 लाख दीयों से जगमगा उठेगा उज्जैन

Mahashivratri

Ujjain Mahakaleshwar Temple

Share

Ujjain Mahashivratri 2022: उज्जैन के महाकालेश्वर मंदिर (Mahakaleshwar Temple) में महा शिवरात्रि (Mahashivratri) के पावन पर्व पर ‘शिव ज्योति अर्पणम’ उत्सव का आयोजन किया जा रहा है। जिसमें मां क्षिप्रा के तट पर, देवस्थानों, मंदिरों और शहर में घर-घर दीप प्रज्वलित किए जाएंगे। मालूम हो कि इस खास मौके पर 21 लाख दीये जलाने का लक्ष्य रखा गया है।

इस बीच मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) के उच्च शिक्षा मंत्री डॉ मोहन यादव (Dr. Mohan Yadav) ने जानकारी देते हुए बताया कि मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान (CM Shivraj Singh Chouhan) के आह्वान पर यह कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। इसके साथ ही इसमें समाज के सभी वर्गों की भागीदारी भी रहेगी। वहीं क्षिप्रा नदी के तट पर दोनों ओर 13 लाख दीप प्रज्वलित किए जाएंगे।

जानकारी के अनुसार इस कार्यक्रम के लिए लगभग 17 हजार से अधिक स्वयंसेवकों ने पंजीयन कराया है। साथ ही इनमें विभिन्न स्वयंसेवी संस्थाओं के प्रतिनिधि, विद्यार्थी, खिलाड़ी, व्यवसायिक एवं सामाजिक संगठन हिस्सा लेंगे। इतना ही नहीं, गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड्स की टीम भी उज्जैन पंहुची हुई है। आपको बता दें कि पिछले साल अयोध्या में 9.41 लाख दीप प्रज्वलित कर रिकॉर्ड बनाया गया था।

इसके अलावा जीरो वेस्ट’ को लक्ष्य बनाकर महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है। इसके साथ ही महोत्सव के पश्चात् दीयों का होम कम्पोस्टिंग, मटके, कुल्लड़ आदि बनाने उपयोग किया जाएगा। इसके अलावा तेल की खाली बोतलों का 3-आर प्रक्रिया जरिए दोबारा इस्तेमाल किया जाएगा। जबकि मोमबत्तियों को जलाने के लिए पेपर मैचबॉक्स का इस्तेमाल किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *