सिंगरौलीः पति की प्रताड़ना से तंग पत्नी ने बनाया खौफनाक प्लान, पति से पिटाई का ऐसे लिया बदला

Share

सिंगरौलीः मध्य प्रदेश में सिंगरौली के कोतवाली थाना क्षेत्र के उर्ती गांव में करीब 12 दिन पूर्व हुई एक हत्या के मामले का पुलिस ने गुरुवार को खुलासा कर दिया। खुलासे में पुलिस ने बताया कि मृतक की पत्नी ने ही अपने पति को मौत के घाट उतारा था। पति की प्रताड़ना से तंग आकर पत्नी ने उसको मौत के घाट उतारने का फैसला कर लिया। इसके लिए पत्नी ने जो तरीका अपनाया, उसे जानकर पुलिसकर्मियों की भी रूह कांप गई। आरोपी महिला को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

कोतवाली थाना प्रभारी अरुण पाण्डेय ने बताया कि बदरघटा गांव निवासी बीरेंद्र गुर्जर का शव बीते 21 फरवरी को उसी के घर के समीप सड़क पर मिला था। मृतक के गले और गुप्तांग में चोट के निशान थे।

पत्नी ने ही पुलिस में दर्ज कराई शिकायत

इस मामले में मृतक की पत्नी कंचन गुर्जर ने थाने में अज्ञात आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था। तभी से पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई थी। पुलिस ने मृतक के कई नजदीकी रिश्तेदारों से भी पूछताछ की थी।

पूछताछ में पत्नी ने खोला राज

पुलिस ने जब मृतक की पत्नी को हिरासत में लेकर उससे कड़ाई से पूछताछ की तो पूरे घटनाक्रम का खुलासा हो गया। पत्नी ने पुलिस को बताया कि उसका पति नशे का आदी था। नशे की हालत में वह उसे काफी प्रताड़ित करता था, और उसे रोज मारता था।

पति को मारने के लिए रची साजिश

अपने पति से परेशान होकर कंचन ने उसे मौत के घाट उतारने के लिए योजना बनाई। 21 फरवरी की रात उसने पति के खाने में नींद की 20 गोलियां मिला दीं। खाना खाते ही पति गहरी नींद में सो गया। इसके बाद कंचन ने पहले कुल्हाड़ी से उसके गले कर कई वार किए। फिर उसके प्राइवेट पार्ट को काट दिया। पति की मौके पर ही मौत हो गई। कंचन ने पति के शव को कपड़ों में लपेटकर सड़क के किनारे फेंक दिया। शव को ठिकाने लगाने के बाद उसने पति के कपड़े और चप्पल भी जला दिए।

मृतक की पांचवीं पत्नी थी आरोपी महिला

पुलिस के मुताबिक कंचन मृतक की पांचवीं पत्नी थी। बीरेंद्र की प्रताड़ना से परेशान होकर उसकी चार पत्नियां उसे छोड़ चुकी थीं। तब उसने कंचन से शादी की थी। कंचन भी उसकी प्रताड़ना से इतनी तंग आ गई कि उसकी जान लेने का फैसला कर लिया।

ये भी पढ़े: पिता ने अपनी 14 साल की बेटी का किया रेप, लड़की ने दी जान

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *