Advertisement

5 जून से RTO संबंधित काम रहेंगे बंद, मांगों को लेकर परिवहन विभाग के अफसर हड़ताल पर

Share
Advertisement

अगर आप लाइसेंस बनवाने या फिर गाड़ी ट्रांसफर के काम से सोमवार यानी आरटीओ कार्यालय जा रहे हैं, तो काम नहीं होगा। क्योंकि मध्य प्रदेश परिवहन (राजपत्रित) अधिकारी संगठन ने सात सूत्रीय मांगों को लेकर अनिश्चितकालीन हड़ताल का निर्णय लिया है। इससे पहले, संगठन के पदाधिकारी निरंतर मांगों को लेकर परिवहन आयुक्त व शासन स्तर के अधिकारियों को ज्ञापन दे रहे थे।

Advertisement

इसमें परिवहन विभाग के मप्र तृतीय वर्ग शासकीय कर्मचारी भी हड़ताल शामिल रहेंगे। परिवहन अधिकारियों ने बताया कि हड़ताल से आरटीओ व डीटीओ संबंधी कार्य प्रभावित होना तय है। जब तक मांगें पूरी नहीं होंगी, तब तक हड़ताल जारी रहेगी।

ये हैं प्रमुख मांगें

  • अनूपपुर परिवहन कार्यालय में की गई कार्रवाई तत्काल वापस लिया जाए।
  • परिवहन विभाग के अधिकारियों का वेतन विसंगति समस्या दूर हो।
  • कैडर रिव्यू करने।
  • बस हादसा होने पर आरटीओ की जिम्मेदारी नहीं माना जाए।
  • कार्यरत लिपिक को परिवहन उप निरीक्षक के पद की विभागीय भर्ती दी जाए।
  • अन्य कार्यों में आरटीओ को संलग्न नहीं किया जाए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *