Advertisement

दिग्विजय सिंह के गढ़ में उतरेंगे राजनाथ सिंह, MP में किसानों को देंगे बड़ी सौगात

Share
Advertisement

MP Politics: मध्य प्रदेश में चुनावी साल में राष्ट्रीय स्तर के नेताओं का जमावड़ा भी शुरू हो गया है। 12 जून को कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी जबलपुर से कांग्रेस का चुनावी शंखनाद करेंगी। तो अगले ही दिन केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह दिग्विजय सिंह के गढ़ राजगढ़ में किसानों को बड़ी सौगात देंगे।राजनाथ सिंह राजगढ़ में आयोजित किसान कल्याण महाकुंभ में शामिल होंगे। जहां वह किसानों के खाते में 13 जून को ऋणमाफी की राशि ट्रांसफर करेंगे।

Advertisement

आपको बता दें कि सरकार ने राजगढ़ में किसान कल्याण महाकुंभ बुलाया है। जिसमें प्रदेशभर से किसान जुटेंगे। प्रदेश के किसानों को 13 जून का दिन अहम साबित होने वाला है। प्रदेश में डिफाल्टर किसानों का पैसा सरकार भरेगी। डिफाल्टर किसानों का 2200 करोड़ का ब्याज सरकार भरेगी। इसके अलावा किसानों के खातों में फसल बीमा की राशि भी डाली जाएगी।

वहीं इस आयोजन में किसान सम्मान निधि के दो 2000 रुपए किसानों के खाते डाले जाएंगे। चुनावी साल में बीजेपी हर वर्ग को साधने में जुटी है। ऐसे में राजगढ़ में होने वाले आयोजन को लेकर बीजेपी ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। सीएम शिवराज और राजनाथ सिंह का यह आयोजन भी इसलिए अहम माना जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *