Advertisement

राहुल गांधी की तपस्या ठीक उसी तरह जैसे भगवान राम, बुध, महावीर की तपस्या थी – पूर्व सांसद मीनाक्षी नटराजन

Share
Advertisement

झाबुआ ज़िले के थांदला पहुंची कांग्रेस की पूर्व सांसद मीनाक्षी नटराजन का बड़ा बयान वह मीडिया से बात करते हुए राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा को एक तपस्या बताया और मंच से उनकी तुलना भगवान राम की तपस्या से की।

Advertisement

उन्होंने आगे कहा कि राहुल गांधी ने जहां भारत जोड़ो यात्रा में लंबी दूरी बहुत कष्ट झेल कर पैदल पूरी किया था, वही जब उनसे उनकी संसद सदस्यता समाप्त होने के बाद घर खाली करने को कहा गया। तो उन्होंने अपने बंगले की चाबी सरकार के अधिकारियों को सहर्ष सौंप दी। यह बिल्कुल वैसे ही है जैसे भगवान राम वनवास गए थे।

मीडिया ने जब उनसे सवाल किया तो उन्होंने इसके जवाब में कहा कि राहुल गांधी की तपस्या ठीक उसी तरह जैसे भगवान राम, बुध, महावीर की तपस्या थी।
वही भारत जोड़ो यात्रा के भारत में प्रभाव और कर्नाटक में बजरंग दल के बैन से क्या कांग्रेस बैकफुट पर आई है। इस पर उन्होंने कहा कि यह सब सौहार्द बिगाड़ने की कोशिश है। अगर मध्य प्रदेश की बात करें तो कमलनाथ खुद भगवान श्रीराम को मानते हैं। और वह हनुमान जी के अनन्य भक्त हैं।
बता दे की पूर्व सांसद मीनाक्षी नटराजन थांदला विधानसभा में कांग्रेस द्वारा आयोजित मंडलम सेक्टर की बैठक मे भाग लेने आई थी। उन्हें आगामी विधानसभा चुनाव के लिए जिला पर्यवेक्षक भी नियुक्त किया गया है।

(झाबुआ की रिपोर्ट)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *