Advertisement

MP News: अर्जुन सिंह की प्रतिमा अनावरण में नहीं आए थे कमलनाथ, मुद्दा बनाने में जुटी BJP

Share
Advertisement

भोपाल: मध्य प्रदेश में कांग्रेस की राजनीतिक कलह कम होने का नाम नहीं ले रही है। बीते दिनों घटनाओं पर नजर डालें तो पता चलता है कि कमल नाथ और दिग्विजय सिंह भले ही साथ दिखने की कोशिश करें, लेकिन अंदरखाने सब कुछ ठीक नहीं चल रहा है। अर्जुन सिंह की प्रतिमा स्थापित करने के कार्यक्रम से कमल नाथ की गैरमौजूदगी इस बात का इशारा कर रही है। सीएम शिवराज सिंह की मौजूदगी में हुए इस आयोजन के बाद बीजेपी लगातार ‘कांग्रेस की कलह’ को भुनाने में लगी है। भाजपा नेता कटाक्ष कर रहे हैं कि कांग्रेस नेता और पूर्व CM अर्जुन सिंह की याद में हुए कार्यक्रम में कमल नाथ गायब रहे। क्या कांग्रेस का यही संस्कार है?

Advertisement

4 साल बाद प्रतिमा की स्थापना

दरअसल पूरा मामला 2019 का है। हाईकोर्ट के एक फैसले के बाद कमलनाथ सरकार को भोपाल के नानके पेट्रोल पंप के पास स्थापित अर्जुन सिंह की प्रतिमा को हटाना पड़ा था। अब करीब 4 साल बाद प्रतिमा की स्थापना व्यापमं चौराहे के पास हुई है। इस कार्यक्रम में मुख्यंत्री शिवराज सिंह चौहान, पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह, अर्जुन सिंह के बेटे अजय सिंह मंच पर मौजूद थे, लेकिन पूर्व मुख्यमंत्री और प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष कमल नाथ गायब रहे।

अर्जुन सिंह ने कमल नाथ को नहीं बनने दिया था CM

राजनीतिक गलियारों में ऐसी चर्चा है कि 1993 में जब राज्य में कांग्रेस की सरकार बनी थी। उस समय मुख्यमंत्री पद के लिए कमलनाथ का नाम सबसे ऊपर था, लेकिन गांधी परिवार में दबदबा रखने वाले अर्जुन सिंह ने कमलनाथ का नाम पीछे करके दिग्विजय सिंह को मुख्यमंत्री बनवा दिया। उसके बाद से कमलनाथ ने अर्जुन सिंह के बीच कड़वाहट देखने को मिलती थी। एमपी में 2018 के विधानसभा चुनाव अर्जुन के बेटे अजय सिंह अपने गढ़ से हार गए थे।

ये भी पढ़े: बुलडोजर चलवाने से चमकेगी सीएम शिवराज की छवि?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अन्य खबरें