Advertisement

M.P. : परिवार से परेशान युवक ने खेला खूनी खेल, पत्नी को मारी गोली

Share
Advertisement

मध्यप्रदेश (Madhya Pradesh) के मुरैना जिले (Morena District) से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। जहां युवक ने अपनी ही पत्नी को गोली मार दी। पत्नी को मारने के बाद खुद को भी गोली मारकर आत्महत्या कर ली

Advertisement

युवक की मौत, महिला की हालत नाजुक

बागचीनी थाना इलाके के हड़बांसी गांव (Hadbansi Village) में एक युवक ने अपनी पत्नी को गोली मारने के बाद खुद को भी गोली मार ली। घटना की सूचना के बाद ग्रामीणों ने दोनों को मुरैना अस्पताल (Morena Hospital) में भर्ती कराया। जहां हालत गंभीर होने पर डॉक्टरों ने दोनों को ग्वालियर अस्पताल रेफर कर दिया। ग्वालियर अस्पताल (Gwalior Hospital) में डॉक्टरों ने पति को मृत घोषित कर दिया। महिला की हालत अभी गंभीर बताई जा रही है।

दंपति के प्रेम विवाह से नाखुश था परिवार

मौके से हथियार बरामद नहीं होने के चलते गोली किसने चलाई है इसकी पुष्टि नहीं हो सकी है। पुलिस के मुताबिक हड़बांसी गांव निवासी बृजेश शर्मा ने रानी नामक युवती से प्रेम विवाह किया था। प्रेम विवाह के चलते बृजेश के पिता और परिवार के बाकी सदस्य नाखुश थे। जिसके चलते आए दिन घर में कलेश होता रहता था। इन्हीं सब के चलते बृजेश के पिता ने उसे जायदाद से बेदखल कर दिया था।

पलिस ने जायदाद के विवाद की जताई आशंका

पुलिस के मुताबिक जायदाद के बंटवारे को लेकर अकसर ही विवाद होता था। फिर भी परिवार के लोग बृजेश को जायदाद में हिस्सा नहीं दे रहे थे। जिसको लेकर बृजेश ने गांव के पंचायत में भी यह मुद्दा कई बार उठाया था। लेकिन गांव के पंच भी बृजेश को परिवारवालों से जायदाद में हिस्सा लेने में कोई मदद नहीं कर सके

घरवालों ने दिया अलग बयान

मृतक बृजेश के घरवालों का कहना है कि बृजेश का गांव के लोगों से पैसे के लेनदेन को लेकर विवाद था। जिसको लेकर बृजेश ने ऐसा कदम उठाया होगा।

पुलिस कर रही मामले की जांच

इस मामले में पुलिस जल्द ही खुलासा करने की बात कह रही है। सीएससी अतुल सिंह (CSC Atul Singh) ने बताया कि मौत कैसे हुई अभी यह स्पष्ट नहीं है। गोली किसी और ने मारी है या फिर खुद बृजेश ने आत्महत्या की यह जांच का विषय है। वहीं युवती के होश में आने के बाद उसका भी बयान लिया जाएगा।

ये भी पढ़ें: UMESH PAL MURDER: पहले एनकाउंटर, अब घर पर चला बुलडोजर

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *