Khelo India Games: खिलाड़ियों को मिलेंगे 5 लाख: CM शिवराज

khelo India 2023
मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में सोमवार को खेलों इंडिया यूथ गेम्स का औपचारिक उद्धाटन हुआ। खेलों इंडिया गेम्स शहर के तात्या टोपे स्टेड़ियम में आयोजित किया जा रहा है। इस अवसर पर मुख्यमंत्री शिवराज, केंद्रिय खेल मंत्री अनुराग ठाकुर, प्रदेश की खेल मंत्री यशोधरा राजे, गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा उपस्थित थे।
मंच पर गायक और गायिकाओं ने रंगारंग प्रस्तुति दी। अभिलिप्सा पांडा ने ‘हर हर शम्भू’ गाकर और निति मोहन ने जमकर समां बांधा। गायक शान ने ‘कर हर मैदान फतेह’ गाकर लोगों में जोश भरा। मंच संचालन मशहूर अभिनेता जय भानुशाली ने किया।
वही प्रदेश के मुखिया शिवराज सिंह चौहान ने देश के कोने-कोने से आए खिलाड़ियों का अभिवादन किया। नए भारत का निर्माण करने वाले देश के मुखिया नरेंद्र मोदी का भी शुक्रियादा किया। उन्होंने अनुराग से कहां कि हम विश्वास दिलाते है, “अतिथि देवो भव” का पालन कर अतिथियों को कोई कमी नहीं होने देंगे।
CM ने किया 5 लाख का ऐलान
मुख्यमंत्री शिवराज ने कहा कि भारत की बेटियां ने कल ही अंडर 19 विश्व कप जीता है, प्रदेश की बेटी सौम्या तिवारी ने अच्छी पारी के बदौलत टीम को जीत दिलाई। पिछले खेलो इंडिया में प्रदेश ने 38 मेडल लाए थे। सीएम ने घोषणा करते हुए कहा कि प्रदेश की प्रतिभा निखारने के लिए खिलाड़ियों को कभी धन की कमी नही होने देंगे। उन्होनें कहा कि हम मेडल लाने वाले खिलाड़ियों को 5-5 लाख रुपये का पुरस्कार देंगे।
खेल मंत्री ठाकुर ने कहा- हम 5 पारंपरिक खेलों को इस खेल में शामिल करेंगे, और ये खेल जल्द ही अंतराष्ट्रिय खेल बनेंगे। इस दौरान मंच पर प्रदेश की धार्मिक, ऐतिहासिक और संस्कृतिक विरासतों को दर्शाया गया। खजुराहो और उज्जैन के मंदिर, सांची के स्तूप थिम पर मंच को सजाया गया था।
इन जगहों पर खेला जाएगा गेम
मध्य प्रदेश के अलावा एक खेल देश की राजधानी दिल्ली में आयोजित होगा। भोपाल में कुल 9 खेल आयोजित होंगे। इसके अलावा इंदौर में 6, ग्वालियर और जबलपुर में 4, उज्जैन और बालाघाट में 2 और खरगोन में 1-1 खेलों का इवेंट किया जाएगा। इवेंट 30 जनवरी से 11 फ़रवरी तक चलेगा।