Advertisement

भोपाल की 7 विधानसभा सीटों के लिए, दिग्विजय व शिवराज के कार्यक्रमों से चढ़ा सियासी पारा

Share
Advertisement

मध्य प्रदेश में विधानसभा चुनाव में अभी भले ही 6 महीने का समय बाकी हो लेकिन प्रदेश की राजधानी भोपाल की 7 विधानसभा सीटों को लेकर बीजेपी और कांग्रेस के दिग्गजों ने अभी से मोर्चा संभाल लिया है। लगातार हारने वाली भोपाल की 2 विधानसभा सीटों गोविंदपुरा और बैरसिया पर दिग्विजय सिंह ने मोर्चा संभाला है। बैठक कर संगठन को मजबूत करने का अभियान चलाया जा रहा है। दूसरी तरफ मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान कांग्रेस के कब्जे वाली विधानसभा सीटों पर नजर जमाए हैं।

Advertisement

मुख्यमंत्री ने लाडली बहना योजना कार्यक्रम के तहत शुक्रवार को भोपाल की 3 विधानसभा सीटों को कवर कर डाला। मुख्यमंत्री ने कांग्रेस विधायक आरिफ अकील के कब्जे वाली उत्तर विधानसभा सीट के 2 क्षेत्रों ईदगाह हिल्स और टीला जमालपुरा पर पहुंचकर लाडली बहनों से सीधा संवाद किया। इसके बाद मुख्यमंत्री कांग्रेस विधायक आरिफ मसूद के कब्जे वाले बरखेड़ी क्षेत्र में पहुंचे और यहां रशीदिया स्कूल के कार्यक्रम में शामिल हुए। मुख्यमंत्री कांग्रेस विधायक पीसी शर्मा के दक्षिण पश्चिम विधानसभा क्षेत्र में भी पहुंचे और यहां जवाहर चौक और पंचशील नगर क्षेत्र में कार्यक्रम किए।

हालांकि बीजेपी का कहना है मुख्यमंत्री के कार्यक्रम को चुनाव से जोड़कर देखना ठीक नहीं है। मुख्यमंत्री के कार्यक्रमों को राजनीतिक फायदे से जोड़कर नहीं देखना चाहिए। मुख्यमंत्री लाडली बहना योजना कार्यक्रम के तहत पूरे प्रदेश में जा रहे हैं योजना की समीक्षा कर रहे हैं संवाद के जरिए हकीकत को देख रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *