Advertisement

चंबल नदी में डूबे सभी 7 श्रद्धालुओं के शव मिले

Share
Advertisement

सबलगढ़ चंबल नदी के राड़ी राधेंन घाट पर केला देवी जाते समय डूबे 7 दर्शनार्थियों के शव मिल चुके हैं। आज सुबह 7:30 बजे 20 मार्च को बृजमोहन पुत्र पप्पू कुशवाहा की बॉडी मिली थी। अब रेस्क्यू टीम ने लवकुश कुशवाहा की बॉडी को भी ढूंढ लिया है। घटना शनिवार को मुरैना, श्योपुर और राजस्थान के बॉर्डर के बीच हुई। श्रद्धालुओं के जत्थे में 17 लोग थे। 10 लोग सुरक्षित हैं।

Advertisement

चंबल नदी में शुक्रवार 18 मार्च को सुबह 8:00 बजे कोलारस शिवपुरी क्षेत्र के 17 दर्शनार्थी थाह होने के आधार पर चंबल नदी को पार कर रहे थे। अचानक सामने गड्ढा होने से संतुलन बिगड़ गया, जिसमें सभी लोग बह गए। 10 दर्शनार्थी सकुशल वापस निकल आए। 7 दर्शनार्थियों के नहीं मिलने से प्रशासन ने रेस्क्यू शुरू किया था। जिला व स्थानीय राजस्व प्रशासन व पुलिस ने रेस्क्यू में एनडीआरएफ एसडीआरएफ और स्थानीय गोताखोर टीम को लगा दिया।

स्थानीय लोगों ने देवकीनंदन और कलिया की बॉडी चंबल नदी से 18 मार्च को दोपहर 2:00 बजे ही निकाल ली थी। जिला कलेक्टर अंकित अस्थाना और एडिशनल एसपी राय सिंह नरवरिया ने स्थानीय राजस्व और पुलिस प्रशासन को रेस्क्यू करने में लगा दिया। स्थानीय गोताखोरों ने 19 मार्च की सुबह करीब 7:00 बजे अलोपा पत्नी देवकीनंदन कुशवाह की बॉडी को निकाला गया। उसके बाद शाम 4:00 बजे रश्मि पत्नी सुनील कुशवाह और शाम 6:30 बजे रुकमणी पत्नी दीपक कुशवाह की भी बॉडी मिल गई थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *