Advertisement

बागेश्वर धाम में बनी जोड़ी! प्यार में मुस्लिम लड़की बनी हिन्दू, रचाई शादी

Share
Advertisement

बाबा बागेश्वर अपने पर्वचनों में अक्सर दो अलग धर्मों में दोस्ती के ख़िलाफ बातें करतें हैं पर असल में ठीक इसके विपरीत कार्य किया है। हाल ही में बाबा ने एक मुस्लिम लड़की की शादी एक हिन्दू लड़के से करवा दी। यह घटना बिहार के हाजीपुर की है। जहाँ एक लड़की अपने साथ ही पढ़नेवाले एक लड़के से प्यार कर बैठी। अलग धर्मों का होने के कारण दोनों शादी करने में असमर्थ थे। नौबतपुर में चल रहे बाबा के कार्यक्रम में जाने के बाद लड़की ने हिन्दू बनने का फैसला कर लिया और अपने प्रेमी से शादी की ठान ली। लड़का और लड़की ने आचार्यों से शादी के विधिविधान समझ हिन्दू रीती रिवाज से शादी कर ली।

Advertisement

वैशाली जिले के लालगंज के सहथा में रहने वाले रोशन कुमार को मुजफ्फरपुर जिले के गीजास गांव की नौसनी परवीन से प्यार हो गया। धर्म अलग होने के कारण दोनों शादी के बंधन में नहीं बंध पा रहे थे। इसी बीच नौबतपुर में बाबा के वचनों से प्रभावित होकर लड़की ने हिन्दू बनने का फैसला कर लिया। दोनों ने हिन्दू रीती-रिवाजों से शादी कर ली।                                                                                           

 नौशनी परवीन बन गयी रुक्मणि कुमारी         

नौसनी और रौशन ने लालगंज के आचार्य कमलाकांत पाण्डेय और पंडित संजय तिवारी से मुलाकात की। धर्म परिवर्तन के नियम समझे और नारायणी नदी के तट पर सनातन धर्म को अपना लिया। हिन्दू बनते ही नौसनी ने अपना नाम बदल कर रुक्मणि कुमारी रख लिया।

धर्म परिवर्तन के बाद दोनों अर्धनारीश्वर  शिव मंदिर पहुंचे जहाँ उनके माता पिता भी उपस्थित थे। मंदिर पहुँच कर दोनों ने शादी रचाई और ख़ुशी-ख़ुशी सभी परिवार वाले रस्मो में शामिल हुए। सबकुछ सुखी पूर्वक संपन्न हुआ।

इससे पहले भी आप की अदालत में बाबा बागेश्वर ने यह कहा था की उनका बहुत अच्छा मित्र एक मुसलमान है और आज यह शादी देखकर तो ऐसा ही लगता है की बाबा कहते कुछ और हैं और करते कुछ और।

ये भी पढ़े:CM केजरीवाल कल Sitaram Yechury से करेंगे मुलाकात, अध्यादेश के खिलाफ मांगेंगे समर्थन

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *