BM College: प्रिंसिपल की हत्या का मामला, पुलिस ने पेश किया चालान

BM College: बीएम कॉलेज की प्रिंसिपल विमुक्ता शर्मा की हत्या के मामले में पुलिस ने नया खुलासा किया है। हत्या के मामले में पुलिस ने कोर्ट में 300 पेज का चालान पेश किया है।
पुलिस ने कोर्ट में पेश किया चालान BM College
20 फरवरी को बीएम कॉलेज (BM College) की प्रिंसिपल विमुक्ता शर्मा की हत्या कर दी गई थी। आरोपी आशुतोष ने कॉलेज परिसर में ही आग लगाकर उन्हें जला दिया था। इस मामले में अब इंदौर पुलिस (Indore Police) ने कोर्ट में 300 पेज का चालान पेश किया है। जिसमें मौत से पहले प्राचार्य विमुक्ता के बयान और आरोपी के कबूलनामा के साथ हत्या के सबूत दर्ज हैं। पेश किए गए चालान के मुताबिक प्राचार्य को जलाने से पहले आरोपी छात्र ने दोस्त से पैसे उधार मांगे थे।

आरोपी ने पहले बनाई थी हत्या की योजना BM College
आरोपी छात्र आशुतोष श्रीवास्तव पहले से ही प्राचार्य की हत्या की योजना बनाकर आया था। कॉलेज में प्रवेश करने के बाद आरोपी ने पहले उसने बाल्टी में पेट्रोल निकाला और फिर प्राचार्य को खोजने लगा। जब विमुक्ता शर्मा कार से जाते हुए दिखी तो उसने कार को रोका। कार रूकने के बाद उसने प्राचार्य के कार से उतरने का इंतजार किया। फिर मृतका विमुक्ता शर्मा के ऊपर पेट्रोल डालकर उसने आग लगा दी।
पुलिस प्रशासन की भी लापरवाही आई सामने
प्राचार्य विमुक्ता शर्मा की हत्या के मामले में पुलिस प्रशासन की भी लापरवाही सामने आई है। कॉलेज की तरफ से कई बार आरोपी छात्र को लेकर शिकायत दर्ज की गई थी। इसके बावजूद पुलिस प्रशासन ने कोई कदम उठाना जरूरी नहीं समझा। इस मामले में कुछ पुलिस अफसकों पर भी कार्रवाई की गई। जिसके बाद पुलिस ने चालान पेश करने में देरी ना करते हुए 25 दिन बाद ही कोर्ट में चालान पेश कर दिया।
खुद भी झुलसा था आरोपी
20 फरवरी को प्रचार्य विमुक्ता शर्मा की कॉलेज परिसर में ही आग लगाकर हत्या कर दी गई थी। जिसके बाद उन्हें गंभीर अवस्था में अस्पताल में भर्ती किया गया था। लेकिन हालत गंभीर होने के चलते उन्हें बचाया नहीं जा सका था। मामले में आरोपी आशुतोष श्रीवास्तव ने जब लाइटर से आग लगाई थी तो प्रिंसिपल ने उसे पकड़ लिया था। जिसके कारण उसके भी हाथ झुलस गए थे।
ये भी पढ़ें: Umesh Pal Murder: आरोपियों पर प्रशासन का शिकंजा, चला बुलडोजर