Advertisement

बीजेपी का 9 दिन बाद चुनावी शंखनाद, जानिए क्या होगा खास

Share
Advertisement

आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर भारतीय जनता पार्टी पूरी तरह से चुनावी मोड में आ गई है। 9 दिन बाद यानी 30 मई से बीजेपी चुनावी शंखनाद कर देगी। इसके तहत एक महीने तक विशेष जनसंपर्क अभियान चलाया जाएगा। इसमें मोदी सरकार की 9 साल की उपलब्धियों और प्रदेश सरकार के कामों को जनता तक कार्यकर्ता पहुंचाएंगे। इतना ही नहीं लोगों से संपर्क के दौरान मिस्ट कॉल करवाकर मोदी सरकार के लिए कार्यकर्ता उनसे समर्थन मांगेंगे। हर चौथे दिन एक बड़ा आयोजन होगा।

Advertisement

दरअसल, भारतीय जनता पार्टी इंदौर महानगर की नगर कार्यसमिति की बैठक रविवार को जाल सभागृह में हुई। दीप प्रज्वलन व वन्देमातरम के उद्घोष के साथ बैठक शुरू हुई। बैठक में प्रेजेंटेशन के माध्यम से कार्यकर्ताओं को बताया गया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सरकार 30 मई को अपने 9 साल पूरे कर रही है। इस मौके पर 30 मई से 30 जून तक विशेष जनसंपर्क अभियान चलाया जा रहा है। अभियान के दौरान विशिष्ट परिवारों, सोशल मीडिया एन्फ्लूएंसर और व्यापारियों के साथ बैठक होगी। साथ ही विकास तीर्थों का भ्रमण, वरिष्ठ कार्यकर्ताओं के साथ भोजन व लाभार्थी सम्मेलन जैसे कार्यक्रम होंगे।

बैठक में नगर प्रभारी तेज बहादुर सिंह चौहान ने कहा कि हमने स्व.कुशा भाऊ ठाकरे की जयंती से बूथ सशक्तिकरण अभियान शुरू किया था। हम अब तक 80 प्रतिशत से अधिक पन्ना प्रमुखों की नियुक्तियां कर चुके हैं, लेकिन हमें 100 फीसदी काम पूरा हो जाने तक रुकना नहीं है। इसके बाद बूथ सशक्तीकरण का भी दूसरा चरण बूथ विजय संकल्प अभियान चल रहा है। क्लस्टर और मंडलों में यह अभियान शुरू हो चुका है। इसमें शक्ति केंद्रों पर खेलों के कार्यक्रम होंगे और कार्यकर्ता बूथ जीतने का संकल्प लेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *