Advertisement

एक साथ पकी 3700 किलो खिचड़ी, इसी के साथ बन गया वर्ल्ड रिकॉर्ड

Share
Advertisement

भोपाल में एक अनोखा विश्व रिकॉर्ड बन गया। हालांकि अभी इसकी औपचारिकता बाकी है। यहां 3700 किलो खिचड़ी तैयार की गई है। शिमला के बाद अब भोपाल में हजारों किलो सब्जियों के साथ 3700 किलोग्राम खिचड़ी बनाने का रिकॉर्ड गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में दर्ज होने जा रहा है। यह खिचड़ी 2 टन की कढ़ाई में पकाई गई है।

Advertisement

राजधानी भोपाल के अवधपुरी के साईं मंदिर में हजारों किलो खिचड़ी बनाई गई है। इसे गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में दर्ज कराने के लिए रजिस्ट्रेशन करवाया गया है। दरअसल, भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड यानी (बीएचईएल) के एक कर्मचारी रमेश कुमार महाजन 37 साल बाद नौकरी से रिटायर हो रहे हैं। ऐसे में अपने रिटायरमेंट पर वे 3700 किलोग्राम खिचड़ी बनवाकर वर्ल्ड रिकॉर्ड कायम कर रहे हैं।

इस खिचड़ी को बनाने में 3 क्विंटल से ज्यादा सब्जी का इस्तेमाल किया गया है। खिचड़ी में 65 किलो आलू, 65 किलो कद्दू, 65 किलो गोभी, 65 किलो पत्ता गोभी, 25 किलो गाजर, 50 किलो बरबटी, 4 किलो अदरक, 7 किलो हरा धनिया, 30 किलो टमाटर का इस्तेमाल किया गया है। 350 किलो चावल, 60 किलो हरी मूंग दाल, 40 किलो तुअर दाल, 20 किलो चना दाल, 40 किलो मटर, 15 किलो मूंगफली दाना, 104 लीटर तेल, 3 किलो मखाना सहित मसालों से खिचड़ी तैयार की गई है। 3700 किलोग्राम खिचड़ी मंदिर परिसर में 2 टन 40 किलो यानि दो हजार किलो की कड़ाई में खिचड़ी तैयार हुई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *