राजपूत समाज के भीष्मापितामह कहे जाने वाले करणी सेना के मुखिया लोकेंद्र सिंह कालवी (Lokendra Singh Kalwi) का हार्ट अटैक से निधन हो गया। उन्होंने देर रात 12:30 बजे राजधानी जयपुर में अंतिम सांस ली। कालवी पिछले कई दिनों से बीमार चल रहे थे। जिसके चलते उनका इलाज जयपुर के सवाई मान सिंह हॉस्पिटल में चल रहा था।
आज जयपुर के राजपूत सभा भवन में उनके पार्थिव शरीर को अंतिम दर्शन के लिए रखा जाएगा। उसके बाद पार्थिव शरीर को उनके पैतृक गांव नागौर जिले के कालवी ले जाकर, उन्हें पंचतत्व में विलीन किया जाएगा। राजपूत समाज के मुख्य स्तंभ लोकेन्द्र सिंह कालवी के देवलोक सिधार जाने के बाद देश भर का संपूर्ण क्षत्रिय समाज पर मानो दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है।
राजस्थान के मशहूर गैंगस्टर आनंदपाल एनकाउंटर से सुर्खियों में आये थे लोकेंद्र सिंह कालवी, और उन्होंने पूरे राजस्थान के राजपूतों को इस प्रकरण के बाद एक जाजम पर ला या था। उसके बाद उन्होंने वसुंधहरा राजे सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया था, और राजस्थान में एक नारा दिया था। ‘मोदी तुझसे बैर नही, वसुंधरा तेरी खैर नही’
लोकेंद्र सिंह के पिता कल्याण सिंह भी राजस्थान सरकार और केंद्र सरकार में मंत्री रहे है। सती आंदोलन में अपनी सक्रिय भूमिका निभाने वाले लोकेंद्र सिंह अपने आप को पहले राजपूत फिर राजनेता मानते थे।
AAP: लोकसभा चुनाव को लेकर आम आदमी पार्टी और कांग्रेस के बीच कोऑर्डिनेशन कमेटी की…
PM Modi: गुजरात के बनासकांठा में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Modi) ने जनसभा को संबोधित…
Shivpal Yadav: लोकसभा चुनाव 2024 के दो चरणों का मतदान सकुशल संपन्न हो चुका है।…
President Murmu Visit Ayodhya: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू अयोध्या पहुंची। राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने उनका स्वागत…
CM Nitish: बिहार के सीएम नीतीश कुमार ने किशनगंज जिले के पौआखाली में गैस सिलेंडर…
Goldy Brar Death: पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसेवाला हत्याकांड के मुख्य आरोपी गैंगस्टर गोल्डी बराड़ की…
This website uses cookies.