Advertisement
State

लोजपा के प्रदेश अध्यक्ष ने लोकसभा चुनावों को लेकर किया मंथन

Share
Advertisement

Lok Janshakti Party Meeting: लोजपा(Lok Janshakti Party) रामविलास के प्रदेश अध्यक्ष राजू तिवारी(Raju Tiwari) शुक्रवार को सुपौल(Supaul) पहुंचे। यहां सुपौल के भपटियाही में उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ एक बैठक की। इस दौरान प्रदेश अध्यक्ष ने आगामी चुनावों की तैयारी सहित संगठन मजबूती पर जोर दिया।

Advertisement

Lok Janshakti Party Meeting: ‘बिहार फर्स्ट, बिहारी फर्स्ट ही हमारा मुख्य उद्देश्य’

उन्होंने बताया कि बिहार फर्स्ट बिहारी फर्स्ट(Bihar First, Bihari First) के हमारे कार्यक्रम को घर-घर तक पहुंचाना हमारा मुख्य उद्देश्य है। क्षेत्रीय समस्याओं की जानकारी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान को जाएगी। उन्होंने 28 नवंबर को पार्टी के स्थापना दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में शामिल होने के लिए कार्यकर्ताओं को आमंत्रित किया।

Lok Janshakti Party Meeting: राजनीति से प्रेरित लग रहे जनगणना के आंकड़े

एक सवाल के जवाब में राजू तिवारी ने कहा कि बिहार में जब जातीय जनगणना का निर्णय लिया गया तो हमारी पार्टी ने उसका स्वागत किया। जातिगणना के जो आंकड़े सामने आएं हैं वो राजनीति से प्रेरित लग रहे हैं। वास्तविक आंकड़ों को छुपाया जा रहा है। उन्होंने पूर्व मंत्री और भाजपा विधायक नीरज कुमार सिंह बबलू के बयान का भी समर्थन किया।

‘अगर जनगणना पर 700 करोड़ खर्च तो यह एक घोटाला’

उन्होंने कहा कि अगर जातीय जनगणना पर 700 करोड़ रुपए खर्च किए गए हैं तो यह घोटाला ही है। इस पैसे को बिहार और बिहारी के विकास के लिए खर्च किया जा सकता था। इस दौरान उनके साथ पार्टी के सभी प्रकोष्ठों के जिलाध्यक्ष मौजूद थे।

रिपोर्ट: कुणाल कुमार, संवाददाता, सुपौल, बिहार

ये भी पढ़ें: एक तरफा प्यार में की हद पार, लड़की ने उतारा ‘भूत’, लगाई मार

Recent Posts

Advertisement

NEET2024: गरीब पृष्ठभूमि के छात्रों को अवसरों से वंचित किया जा रहा : कांग्रेस नेता जयराम रमेश का बयान

NEET2024: नीट को लेकर बवाल थमता हुआ नहीं दिख रहा है। ऐसे में कांग्रेस नेता…

June 16, 2024

Lok Sabha Speaker : अगर चंद्रबाबू नायडू को यह पद नहीं मिलता है तो हम ये सुनिश्चित करेंगे : संजय राउत का बयान

LokSabha Speaker: टीडीपी को लेकर कयास लगाए जा रहें हैं कि टीडीपी लोकसभा के अध्यक्ष…

June 16, 2024

Sonbhadra: सीएम योगी आदित्यनाथ के निर्देश के बाद वीआईपी कल्चर को लेकर अभियान तेज

Sonbhadra: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बड़ा फैसला करते हुए वीआईपी कल्चर को…

June 16, 2024

T20 World Cup 2024: पाकिस्तान बनाम आयरलैंड का होगा मुकाबला, जानिए पिच रिपोर्ट

T20 World Cup 2024: पाकिस्तान टीम वर्ल्ड कप से बाहर हो चुकी है। आज पाकिस्तान…

June 16, 2024

This website uses cookies.