Advertisement
State

जमशेदपुर का लाल IPL में करेगा कमाल, दिल्ली कैपिटल ने 7.20 करोड़ में खरीदा

Share
Advertisement

Kushagra Selected for IPL: जमशेदपुर के रहने वाले क्रिकेटर कुमार कुशाग्र को IPL के लिए दिल्ली कैपिटल ने 7.2 करोड रुपये में खरीद लिया। इसके बाद कुशाग्र के परिजनों में खुशी का माहौल देखने को मिल रहा है। एक तरफ क्रिकेटर कुमार कुशाग्र के सफल भविष्य के लिए कुशाग्र की मां ने मंदिरों में पूजा अर्चना की तो वहीं पिता अपने कार्यालय से छुट्टी लेकर परिवार के लोगों के संग खुशियां बांटते नजर आए।

Advertisement

Kushagra Selected for IPL: सभी टकटकी लगाए देख रहे थे टीवी

जमशेदपुर के कदम के रामनगर रोड नंबर 7 निवासी क्रिकेटर कुमार कुशाग्र के पिता शशिकांत ने अपने दफ्तर से छुट्टी ले ली थी। बहन ने भी स्कूल से छुट्टी ले ली थी और सभी परिवार टीवी पर अपनी नजरें लगाए हुए हुए थे, जैसे ही यह जानकारी मिली कि कुमार कुशाग्र को दिल्ली कैपिटल ने 7.2 करोड़ में चयनित किया है तो परिवार में खुशी की लहर दौड़ पड़ी।

एक दूसरे को दी मिठाई

सभी परिवार में एक दूसरे को बधाइयां देते नजर आए। आसपास के लोगों में भी क्रिकेटर कुशाग्र के परिजनों ने मिठाइयां बांटकर खुशी का इजहार किया। अपने बेटे कुमार कुशाग्र की अच्छे भविष्य की कामना की। बेटे के अच्छे भविष्य के लिए पिता ने छठ व्रत करने का निश्चय लिया है।

आसपास के लोग भी दे रहे बधाई

कुशाग्र की मां बेटे की कामयाबी से फूली नहीं समा रही है। आसपास के रहने वाले लोग भी उनके घर पहुंच कर उनके माता-पिता को कुशाग्र की अच्छी पारी के लिए शुभकामनाएं देते नजर आ रहे हैं।

रिपोर्टः वरुण कुमार, संवाददाता, जमशेदपुर, झारखंड

ये भी पढ़ें: Kashmir: बना रहे कश्मीर की हसीन वादियां देखने का प्लान तो ठंड से रहें सावधान

Follow us on: https://twitter.com/HindiKhabar

Recent Posts

Advertisement

‘लालू यादव ने परिवार को बढ़ाया…हमने बिहार को…’, CM नीतीश कुमार का RJD पर निशाना

CM Nitish Kumar: लोकसभा चुनाव के तीसरे चरण की वोटिंग हो चुकी है। कल चौथे…

May 12, 2024

राम और राष्ट्र एक दूसरे के पर्याय, जो राम का विरोधी वो राष्ट्र विरोधी, अमेठी में बोले CM योगी

CM Yogi: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा है कि कांग्रेस अपने घोषणापत्र में विरासत टैक्स…

May 12, 2024

PM मोदी ने देश के विकास और विरासत दोनों को आगे बढ़ाने का काम किया, गोंडा में बोले अमित शाह

Amit Shah: उत्तर प्रदेश के गोंडा में जनसभा को संबोधित करते हुए केंद्रीय गृह मंत्री…

May 12, 2024

Bahraich: देश में वही शासन करेगा, जो प्रभु राम को मानता है, बहराइच में गरजे सीएम योगी

Bahraich: देश में राम मंदिर निर्माण पर रामद्रोहियों को ही आपत्ति हो सकती है क्योंकि…

May 12, 2024

फ्रांस के राजनयिक लॉरेंट त्रिपोने ने किया गुरु गोरखनाथ का दर्शन-पूजन

Gorakhpur: फ्रांस के राजनयिक लॉरेंट त्रिपोने ने रविवार को गोरखनाथ मंदिर में शिवावतार महायोगी गुरु…

May 12, 2024

‘वो अपने बारे में इतना बोलती हैं…कुछ कहने को नहीं बचा’, विक्रमादित्य सिंह ने कंगना रनौत पर कसा तंज

Lok Sabha Election 2024: लोकसभा चुनाव के तीन चरणों के मतदान हो चुके हैं, चौथे…

May 12, 2024

This website uses cookies.