Advertisement

झारखंड में मिले H3N2 इन्फ्लूएंजा के दो मरीज, कोविड मरीजों की संख्या पांच हुई

Share
Advertisement

रांची: झारखंड में H3N2 इन्फ्लूएंजा के दो मामले सामने आए हैं। वहीं पांच लोगों में कोरोना वायरस संक्रमण की पुष्टि हुई है। प्रशासन ने रविवार को बताया कि राज्य में रांची और जमशेदपुर में एच3एन2 इन्फ्लूएंजा के एक-एक मामले सामने आए हैं। झारखंड के अतिरिक्त मुख्य सचिव स्वास्थ्य अरुण कुमार सिंह ने बताया कि राज्य में कोविड के बढ़ते संक्रमण और पहली मिले एच3एन2 इन्फ्लूएंजा के संक्रमण को देखते हुए सतर्कता बरतने के निर्देश दिये गये हैं। साथ ही एक बार फिर से कोविड के नमूनों की जांच का दायरा बढ़ाया जा रहा है। झारखंड में फिलहाल कोविड के पांच मामले हैं। जिनमें देवघर में झारखंड बोर्ड की 10वीं की परीक्षा दे रहा एक छात्र भी शामिल है। परीक्षा पर बीमार हुए छात्र के संक्रमित होने की पुष्टि हुई है और उसे आइसोलेशन में रखा गया है।

Advertisement

रांची और जमशेदपुर में मिले H3N2 पॉजिटिव

प्रशासन ने बताया कि जमशेदपुर और रांची में एच3एन2 इन्फ्लूएंजा के एक—एक संक्रमण के मामले में पहली बार सामने आये हैं। दोनों ही स्थानों पर मरीजों का इलाज किया जा रहा है। अरुण कुमार सिंह ने बताया कि कोरोना संक्रमण के नये मामले मिलने के बाद स्वास्थ्य महकमा सतर्क हो गया है। इसके बाद राज्य के सभी मेडिकल कॉलेज अस्पतालों और जिला अस्पतालों को ‘विशेष कोविड वार्ड’ तैयार रखने को कहा गया है। प्रशासन ने लोगों से सार्वजनिक जगहों पर एहतियातन मास्क और कोविड प्रोटोकॉल का पालन करने की अपील की है। झारखंड में कोरोना की पहली और दूसरी लहर में कुल 5,332 लोगों की मौत हुई थी। अब राज्य में H3N2 के नए मामलों से हड़कंप मच गया है।

यैे भी पढ़े: विधानसभा में सरना धर्म कोड को लेकर प्रस्ताव पेश, केंद्र को प्रस्ताव भेजने के लिए सहमति

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अन्य खबरें