Advertisement
Jharkhand

Love Story: अजब प्रेम की गजब कहानी, पति ने पत्नी के प्रेमी के साथ कराई उसकी शादी, जानिए पूरी कहानी

Share
Advertisement

Love Story: अपने प्यार की खुशी के लिए उसे अपने प्यार के पास भेज देना ताकि वह खुश रह सके यही प्यार का सबसे बड़ा त्याग होता है। देवघर में एक अनोखा विवाह संपन्न हुआ है यह विवाह महिला के पति ने खुद महिला के प्रेमी से पूरे समाज के बीच करवाया है। पति ने पत्नी की मांग में प्रेमी से लोगों के बीच सिंदूर डलवाकर यह विवाह संपन्न कराया।

Advertisement

Love Story: पति ने पत्नी की प्रेमी के साथ करवाई शादी

झारखंड के देवघर से एक दिलचस्प शादी का मामला सामने आया है। यहां एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी को उसके प्रेमी से शादी कर दी। बताया जाता है कि पुंरदहा निवासी शुभंकर रवानी ने 12 साल पहले मीना देवी से शादी की थी। दंपति ने शादी के काफी समय बाद तक अपना संबंध बनाए रखा, जिससे उनके पास एक बेटी और एक बेटा है। लेकिन इस रिश्ते में कुछ दिनों बाद कड़वाहट आने लगी।

Love Story: प्रेमी से शादी की इच्छा

उस समय देवघर के करो गांव में रहने वाले सिकंदर कुमार यादव से मीना देवी के प्यार हो गया। दोनों ने शादी करने की इच्छा व्यक्त की। दीपावली के दिन, मीना देवी अपने पति से विवाद करके अपने प्रेमी के पास चली गई। फिर दोनों प्रेमी रवानी के पास आए और एक दूसरे से शादी करने को कहा। इसके बाद, परिवार और स्थानीय लोगों ने मीना और सिंकदर की शादी करने का फैसला किया, जो एक बहुत ही भावुक घटना थी।

चारों ओर इस प्रेम की चर्चा

शुभंकर रवानी ने खुद अपनी पत्नी की शादी उसके प्रेमी के साथ करा दी। यह शादी लोगों के बीच सिंदूर डालकर हुई। विवाह के बाद कई कागजातों पर दस्तखत भी कराए गए ताकि शुभंकर रामानी को आने वाले समय में कोई परेशानी नहीं होगी। विवाह के दिन दोनों को ससुराल से ही विदाई दी गई, जिसकी साक्षी वहाँ के सभी स्थानीय थे।

अब पत्नी की शादी प्रेमी से कराने के बाद शुभंकर ने फैसला किया है कि अब वह अपने दोनों बच्चों को अकेले देखेगा। पूरे इलाके में यह अनूठी शादी चर्चा में है। 

ये भी पढ़ें- Illegal mining: अवैध खनन पर रोक लगाने के लिए दिए गये निर्देश, वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से की गई मीटिंग

Recent Posts

Advertisement

UP: सपा रामभक्तों पर गोलियां चलवाती थी, आज फूल बरस रहे हैं, संत कबीर नगर में गरजे CM योगी

UP: समाजवादी पार्टी राम भक्तों पर गोलियां चलवाती थी। वहीं आज अयोध्या में राम भक्तों…

May 21, 2024

PM मोदी बोले- बिहार की मान-मर्यादा, बिहारियों का सम्मान इंडी गठबंधन वालों के लिए कोई मायने नहीं रखता

Lok Sabha Election 2024: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को बिहार के महाराजगंज में जनसभा…

May 21, 2024

Heat Wave In India: उत्तर से लेकर दक्षिण भारत तक हीटवेव का कहर जारी, कई राज्‍यों में आंधी-बारिश का अलर्ट

Heat Wave in India: राष्ट्रीय राजधानी दिल्‍ली-NCR समेत पंजाब और राजस्‍थान के कुछ इलाकों में…

May 21, 2024

PM मोदी ने पूर्वी चंपारण में भरी चुनावी हुंकार, बोले-कांग्रेस ने देश के 60 साल बर्बाद कर दिए

PM Modi In Bihar: बीते दिन लोकसभा चुनाव के पांचवे चरण के लिए मतदान किए…

May 21, 2024

तेजस्वी बोले, अगर पीएम मोदी जी ने 10 साल में हमसे ज्यादा नौकरी दी होगी तो राजनीति से ले लूंगा सन्यास

Tejashwi to PM Modi: बिहार में आरजेडी नेता और विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव…

May 20, 2024

This website uses cookies.