Advertisement
Jharkhand

Jharkhand: नितिन गडकरी ने देश के पहले डबल डेकर एलिवेटेड कॉरिडोर की रखी आधारशिला

Share
Advertisement

जमशेदपुर: केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने जमशेदपुर को 10 बड़ी सड़क परियोजनाओं की सौगात दी। केंद्रीय मंत्री ने गुरुवार को जमशेदपुर में 3843 करोड़ रुपए की लागत से बनने वाली 220 किलोमीटर की 10 राष्ट्रीय राजमार्ग परियोजनाओं का शिलान्यास और लोकार्पण किया। जमशेदपुर के गोपाल मैदान में आयोजित समारोह को संबोधित नितिन गडकरी ने कहा कि जमशेदपुर में देश के पहले डबल डेकर एलिवेटेड कॉरिडोर की आधारशिला रखी जा रही है। इस मौके पर केंद्रीय मंत्री ने घोषणा की कि साल 2024 के अंत तक झारखंड में सड़क परियोजनाओं के लिए 2 लाख करोड़ रुपए खर्च किए जाएंगे।

Advertisement

झारखंड में एनएच 250 से बढ़कर 4हजार किलोमीटर से अधिक हुई

नितिन गडकरी ने कहा कि झारखंड खनिज और वन संपदा से परिपूर्ण राज्य है। देश के विकास में झारखंड का बड़ा योगदान है। यहां से पूरे देश को कोयला मिलता है। ऐसे में यह जरूरी है कि क्षेत्र के युवाओं को रोजगार मिले। उद्योग धंधे स्थापित होंगे और पूंजी आएगी, तभी गरीगी दूर होगी। केंद्रीय मंत्री ने कहा कि किसी भी राज्य में इंस्डस्टी को लाने के लिए वाटर, पावर, रोड और कम्युनिकेशन जरूरी है। जब से केंद्र में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में सरकार बनी है, तब से इस क्षेत्र में विशेष ध्यान दिया जा रहा है। झारखंड में पहले 200 से 250 किलोमीटर राष्ट्रीय राजमार्ग थी, जो अब बढ़कर 4000 किलोमीटर से अधिक हो गई है।

रांची-जमशेदपुर का सफर डेढ़ से पौने दो घंटे में होगा पूरा

केंद्रीय मंत्री ने कहा कि पहले वे जब झारखंड आते थे, तो हर बार रांची-जमशेदपुर रोड की बात सामने आती थी। इस सड़क निर्माण में इतनी कठिनाईयां आई, कि इस पर किताब लिखी जा सकती हैं। अब ये सड़क बन चुकी हैं। अब लोग ढ़ाई घंटे में जमशेदपुर आराम से पहुंच जा रहे हैं। वहीं डबल डेकर एलिवेटेड कॉरिडोर बन जाने से डेढ़ से पौने दो घंटे में रांची से जमशेदपुर पहुंचना संभव हो पाएगा। उन्होंने कहा कि रांची-वाराणसी इकोनॉमिक कॉरिडोर पर 7000 करोड़ रुपए खर्च होंगे, जबकि चार ग्रीन इकोनॉमिक कॉरिडोर का निर्माण भी तेजी से पूरा किया जा रहा हैं, इसमें धनबाद-रायपुर कॉरिडोर भी शामिल है।

ये भी पढ़े: जर्जर सड़क और नशे में चालक होने के कारण पलटी ई रिक्शा, एक घायल

Recent Posts

Advertisement

100 से ज्यादा स्कूलों में बम की धमकी, गृह मंत्रालय ने कहा… लगता है फर्जी कॉल था

Bomb threat in Delhi-NCR: बुधवार सुबह देश की राजधानी और उससे सटे इलाकों में हड़कंप…

May 1, 2024

Deoria: बारीपुर मंदिर के पुजारी की पीट-पीट कर हत्या, गांव में पुलिस तैनात

Crime in Deoria: देवरिया जिले के भलुनी थाना क्षेत्र के बारीपुर मंदिर में पुजारी अशोक…

May 1, 2024

UP: रिटायर्ड दरोगा के घर में दिन दहाड़े वारदात, सास-बहू की हत्या से सनसनी

Double Murder in Bagpat: बागपत में दिल्ली पुलिस के रिटायर्ड दारोगा के घर दोहरे हत्याकांड…

May 1, 2024

Sambhal: पति का टोकना महिला को गुजरा नागवार, डीजल छिड़का और खुद को किया आग के हवाले

Death of a Lady: आरोप है कि वो किसी से फोन पर छिप-छिप कर बात…

May 1, 2024

Chhattisgarh: बस का इंतजार कर रहे लोगों को ट्रक ने कुचला, चार की मौत

Road Accident in Rajnandgaon:  छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव में एक बड़ा हादसा हो गया. इस सड़क…

May 1, 2024

Bahubali: फिल्म निर्देशक राजामौली ने फैंस को दी खुशख़बरी, शेयर किया वीडियो

Rajamouli give surprise: साउथ इंडियन सिनेमा की वो मूवी जो मील का पत्थर साबित हुई.…

May 1, 2024

This website uses cookies.