Advertisement

Jharkhand News: 5 लाख का इनामी नक्सली कमांडर गिरफ्तार, लातेहार पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी

Share
Advertisement

लातेहार: झारखंड के लातेहार में पुलिस ने प्रतिबंधित नक्सली संगठन भाकपा माओवादी के एक नक्सली कमांडर को पकड़ा है। इसकी पहचान शीतल राम के तौर पर हुई है, उस पर पांच लाख का इनाम था। पुलिस ने इसे हथियार के साथ बालूमाथ थाना क्षेत्र से गिरफ्तार किया। वह जमीन के नीचे लैंडमाइन बिछाने में मास्टर है। नक्सली संगठन में उसका ओहदा सब जोनल कमांडर का था।

Advertisement

पुलिस को मिली जानकारी

लातेहार के एसपी अंजनी अंजन ने बताया कि गुप्त सूचना मिली थी कि भाकपा माओवादी संगठन का जोनल कमांडर रवींद्र गंझू अपने दस्ते के साथ आया है। वो बालूमाथ थाना इलाके में किसी घटना को अंजाम देने की तैयारी कर रहा। इस सूचना के आधार पर छापेमारी का फैसला लिया गया। डीएसपी अजीत कुमार, पुलिस इंस्पेक्टर शशिरंजन कुमार, थाना प्रभारी प्रशांत प्रसाद, बरियातू थाना प्रभारी मुकेश चौधरी के नेतृत्व में टीम बनाई गई। उन्होंने बालूमाथ के जंगलों में घेराबंदी की।

नक्सली शीतल राम गिरफ्तार

लातेहार एसपी ने बताया कि शांत जंगल में छापेमारी के दौरान पुलिस को देखकर एक नक्सली भागने लगा, उसे खदेड़कर पकड़ा गया। पूछताछ के दौरान पता चला कि गिरफ्तार नक्सली शीतल राम है। पुलिस ने उसके पास से एक लोडेड पिस्टल के अलावा 25 कारतूस भी बरामद किया। एसपी ने जानकारी दी कि शीतल राम बम बनाने में माहिर है। वो बारूदी सुरंग लगाने का काम करता था।

आरोपी के खिलाफ 25 मामले है दर्ज

एसपी अंजनी अंजन ने बताया कि शीतल राम माओवादी जोनल कमांडर रबींद्र गंझू के साथ रहता था। उसके मारक दस्ते का मुख्य कमांडर था। उसकी ओर से लगाए गए आईईडी की चपेट में आने से कई ग्रामीणों को नुकसान हुआ है। इसके खिलाफ 25 नक्सली कांड विभिन्न थानों में दर्ज हैं। पूछताछ के दौरान नक्सली शीतल ने कई महत्वपूर्ण जानकारी दी है।

ये भी पढ़े: कांग्रेस के दो दिग्गज नेताओं के बीच प्रदेश अध्यक्ष बनाए जाने पर बढ़ा विवाद

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अन्य खबरें