Advertisement

Jharkhand: हैदराबाद और बेंगलुरु के लिए अप्रैल में शुरू होगी नई फ्लाइट, राजधानी से 40 विमान सेवाएं भरेंगी उड़ान

Share
Advertisement

रांची: रांची से हैदराबाद और बेंगलुरु के लिए जल्द ही विमान सेवा की शुरुआत की जाएगी। नागरिक उड्डयन निदेशालय (डीजीसीए) ने विमानों की नई समय सारिणी जारी कर दी है। नई समय सारिणी में रांची से गोवा, जयपुर और देवघर की मौजूदा विमान सेवाएं भी शामिल हैं। नए शेड्यूल में आकाश एयरवेज कंपनी अप्रैल से हैदराबाद और बेंगलुरु के लिए विमान सेवा शुरू करने जा रही है। एयरपोर्ट अथॉरिटी के अनुसार विभिन्न एयरलाइंस कंपनियां नई समय सारिणी के अनुसार ही विमानों का परिचालन करेगी। लेकिन, ये सेवाएं यात्री और विमानों की उपलब्धता के आधार पर ही निर्धारित समय और रूटों पर शुरू होंगी।

Advertisement

जयपुर से रांची सेवा सप्ताह में तीन दिन

नई समय-सारिणी के अनुसार रांची से जयपुर सेवा सप्ताह में तीन दिन होगी। इसी तरह से रांची से देवघर सेवा तीन दिन और रांची से गोवा सेवा भी तीन दिन मिलेगी। यह सीधी विमान सेवा होगी। इसके अलावा लखनऊ से रांची सेवा को भुवनेश्वर तक विस्तारित किया गया है। जबकि कोलकाता-रांची से देवघर की एक अन्य विमान सेवा दो दिन सोमवार और बुधवार के लिए होगी।

गोवा, देवघर और जयपुर के लिए नई विमान सेवा होगी शुरू

नई समय सारिणी के अनुसार इंडिगो की हैदराबाद-रांची की एक सेवा दिल्ली तक विस्तारित की गई है। यह सेवा प्रतिदिन रहेगी। 26 मार्च से रांची से गोवा के लिए नई विमान सेवा शुरू होगी। जबकि 27 मार्च से देवघर के लिए और 28 मार्च के लिए रांची से जयपुर के लिए नई विमान सेवा शुरू होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *