Advertisement
Jharkhand

Jharkhand: ‘RJD का झारखंड प्लान’, मिशन 2024 को लेकर Lalu Yadav ने पार्टी नेताओं को दिया ये खास संदेश

Share
Advertisement

Jharkhand: झारखंड प्रदेश राष्ट्रीय जनता दल (RJD) के प्रधान महासचिव संजय प्रसाद यादव ने नई दिल्ली में पार्टी प्रमुख लालू यादव से मुलाकात की। लालू यादव ने वर्ष 2024 में होने वाले लोकसभा और झारखंड विधानसभा चुनाव को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिया। गोड्डा के पूर्व आरजेडी विधायक संजय प्रसाद यादव ने रविवार को इस मुलाकात के दौरान झारखंड की वर्तमान राजनीतिक स्थिति की जानकारी दी। उन्होंने लालू प्रसाद यादव को झारखंड में पंचायत से लेकर प्रदेश स्तर तक संगठन की स्थिति के बारे में जानकारी दी। इस दौरान विशेष रूप से नई राज्य कार्यकारिणी से भी लालू यादव को अवगत कराया।

Advertisement

सदस्यता अभियान निरंतर चलाते रहने की सलाह

आरजेडी प्रमुख लालू प्रसाद ने पूरे झारखंड में संगठन को धारदार और मजबूत बनाने का निर्देश दिया। उन्होंने सदस्यता अभियान को भी निरंतर चलाते रहने की सलाह दी। लालू प्रसाद ने कहा कि अभी से ही चुनाव की तैयारी में लगने की जरूरत है। पार्टी के सभी नेता-कार्यकर्त्ता गांव-गांव जाकर गरीबों के दुख-दर्द को समझे और समस्या के निदान के लिए पहल करें। उन्होंने कहा कि आम लोगों की समस्या का समाधान कैसे हो, इस दिशा में पहल करने की जरूरत है।

लालू प्रसाद ने सभी को एकजुट होने का दिया निर्देश

लालू प्रसाद ने पार्टी के सभी नेताओं-कार्यकर्त्ताओं को एकजुट होने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि सभी नेता कार्यकर्त्ता एक मंच पर आएंगे, तभी संगठन मजबूत होगा। आपसी एकजुटता से ही आगे की लड़ाई में जीत मिलेगी। बताया गया है कि लालू यादव झारखंड आरजेडी नेताओं को नई दिल्ली बुलाकर से अलग-अलग मुलाकात कर रहे हैं। राज्य में अभी हेमंत सोरेन के नेतृत्व वाली गठबंधन सरकार में आरजेडी शामिल है। आरजेडी कोटे से सत्यानंद भोक्ता मंत्री बनाए गए हैं। उन्हें पार्टी की ओर से कुछ महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां दी जा सकती हैं।

Recent Posts

Advertisement

Bihar: तेजस्वी बोले… बीजेपी मतलब बड़का झूठा पार्टी, उपेंद्र कुशवाहा ने मुकेश सहनी को दी यह नसीहत

Tejashwi and Upendra Kushwaha: बिहार में गर्मी के मौसम में चुनावी सरगर्मी भी जोरों पर…

May 1, 2024

आजादी के बाद से कांग्रेस दिशाहीन और अब नेतृत्वहीन भी हो गई- सीएम योगी

CM Yogi Lucknow: लखनऊ में यूपी के सीएम योगीआदित्यनाथ ने कांग्रेस पर करारा जुबानी हमला…

May 1, 2024

100 से ज्यादा स्कूलों में बम की धमकी, गृह मंत्रालय ने कहा… लगता है फर्जी कॉल था

Bomb threat in Delhi-NCR: बुधवार सुबह देश की राजधानी और उससे सटे इलाकों में हड़कंप…

May 1, 2024

Deoria: बारीपुर मंदिर के पुजारी की पीट-पीट कर हत्या, गांव में पुलिस तैनात

Crime in Deoria: देवरिया जिले के भलुनी थाना क्षेत्र के बारीपुर मंदिर में पुजारी अशोक…

May 1, 2024

UP: रिटायर्ड दरोगा के घर में दिन दहाड़े वारदात, सास-बहू की हत्या से सनसनी

Double Murder in Bagpat: बागपत में दिल्ली पुलिस के रिटायर्ड दारोगा के घर दोहरे हत्याकांड…

May 1, 2024

Sambhal: पति का टोकना महिला को गुजरा नागवार, डीजल छिड़का और खुद को किया आग के हवाले

Death of a Lady: आरोप है कि वो किसी से फोन पर छिप-छिप कर बात…

May 1, 2024

This website uses cookies.