Advertisement
Jharkhand

झारखंड: राँची में महिला दरोगा की गौ तस्करों ने वाहन से कुचलकर की हत्या

Share
Advertisement

झारखंड का राजधानी रांची से दर्दनाक घटना सामने आई है। जहां संध्या टोपनो नाम की एक महिला सब-इंस्पेक्टर की बीती रात वाहन चेकिंग के दौरान मौत हो गई। टोपनो तुपुदाना ओपी के प्रभारी के पद पर तैनात थीं। घटना बुधवार सुबह लगभग 3 बजे की है।

Advertisement

मिली जानकारी के अनुसार तुपुदाना थाना में पदस्थापित 2018 बैच की दरोगा संध्या टोपनो वाहन जांच अभियान चला रही थी। इस बीच तस्कर पिकअप वैन से अवैध रूप से पशु ले जा रहे थे, जब महिला एसआई संध्या टोप्पो ने उसे जांच के लिए रोकना चाहा तो पिकअल वैन रोकने के बजाय एसआई को कुचलते हुए निकल गई। महिला दरोगा की मौत की सूचना के बाद पुलिस मकहमा में हड़कंप मच गया। मौके पर पुलिस के सीनियर अधिकारी पहुंच छानबीन में जुटे हैं।

जानकारी के मुताबिक पशु तस्कर सिमडेगा से पिकअप वैन में तस्करी के लिए पशुओं को ले जाने की सूचना सिमडेगा पुलिस को मिली थी। उसके बाद सिमडेगा पुलिस ने पिकअप वैन का पीछा किया, लेकिन पशुओं से लदा पिकअप वैन चालक गाड़ी को भागना शुरू किया। इसकी सूचना गुमला कामडारा पुलिस को दी। पुलिस ने वहां बेरियर लगा दिया, लेकिन चालक उसे तोड़कर भाग गया। फिर तोरपा पुलिस ने बेरियर लगाया तो वहां भी तोड़कर भाग गया। इसके बाद सिमडेगा पुलिस ने इसकी सूचना खूंटी पुलिस को दी। चालक खूंटी पुलिस को भी चमका देकर रांची की ओर भागे।

यह घटना बुधवार की सुबह तीन बजे के आसपास हुई है।घटना की सूचना मिलने के बाद घटना स्‍थल पर हटिया डीएसपी राजा कुमार मित्रा, धुर्वा और जगरनाथपुर थाना प्रभारी भी मौके पर पहुंचे। वहीं दूसरी ओर पिकअप वैन का चालक वाहन लेकर भागने में सफल रहा। पुलिस चालक की तलाश में जुट गई है और आसपास के क्षेत्रों में लगे सीसीटीवी फुटेज खंगालने में जुटी है।

बता दें कल मंगलवार दोपहर ही हरियाणा के नूंह जिले में भी एक ऐसी धटना सामने आई थी। जहां अवैध पत्थर खनन की जांच करने गए एक पुलिस उपाधीक्षक (DSP) को डंपर से कुचलकर मार डाला गया था।

Recent Posts

Advertisement

UP: भाजपा प्रत्याशी रविकिशन के पक्ष में CM योगी ने किया रोड शो

CM Yogi Road Show: गोरखपुर महानगर के सबसे व्यस्त तीन किलोमीटर के दायरे में सीएम…

May 29, 2024

खेती की हर चीज पर GST की मार खा रहा किसान- प्रियंका गांधी

Priyanka Gandhi in Kullu: कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी बुधवार को हिमाचल प्रदेश के कुल्लू पहुंची.…

May 29, 2024

‘माता-बहनों के एकाउंट में एक लाख पहुंचेगा खटाखट-खटाखट, ये लोग डकार गए पैसा गटागट-गटागट’

Akhilesh in Mirzapur: समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव ने मिर्जापुर में एक चुनावी सभा…

May 29, 2024

UP: अवसर मिला तो देश के साथ गद्दारी करेगी कांग्रेस व सपा- CM योगी

CM Yogi in Gorakhpur: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लोकसभा चुनाव प्रचार के दौरान कांग्रेस, सपा…

May 29, 2024

Gorakhpur: कांग्रेस के अंदर औरंगजेब की आत्मा घुस गई है: CM योगी

Gorakhpur: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा है देश में बीते 10 साल में व्यापक बदलाव…

May 29, 2024

This website uses cookies.