Advertisement
Jharkhand

Jharkhand: जमशेदपुर में हुई हिंसा पर स्वास्थ्य मंत्री ने जताई नाराजगी, बोले- ‘बिल्कुल बर्दास्त नहीं करेंगे’

Share
Advertisement

Ram Navami Clash: झारखंड (Jharkhand) के जमशेदपुर (Jamshedpur) में रामनवमी (Ram Navami) पर उपजे विवाद पर स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता (Banna Gupta) का बयान आया है। उन्होंने कहा, ‘जमशेदपुर के कुछ अधिकारियों ने हिंदू भावना को आघात पहुंचाने का जो कार्य किया है, उसे बिल्कुल बर्दास्त नहीं करेंगे। 3 अप्रैल को मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन (Hemant Soren) जमशेदपुर आएंगे। तब मैं ऐसे अधिकारियों पर कड़ी कार्यवाई करने की मांग करूंगा। जमशेदपुर की जनता और रामभक्तों ने जिस संयम और श्रद्धा के साथ आज पूरे मामले में सहयोग किया है उसके लिए हृदय से आभार, जय श्री राम।’

Advertisement

मामले पर मुख्यमंत्री से बात करूंगा- बन्ना गुप्ता

जमशेदपुर में जिला प्रशासन और अखाड़ा समितियों के बीच अखाड़ा जुलूस को निकाले जाने को लेकर हुए विवाद पर अब झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता ने कहा कि कुछ अधिकारियों द्वारा ऐसी विषम परिस्थिति को अन्य आवश्यक रूप से पैदा कर दिया गया, जिसे संतुलित किया जा सकता था। जब टेलर और DJ को पकड़ा गया था, तभी मैंने अनुमंडल पदाधिकारियों से फोन करके कहा था कि बैठकर पूरे मामले को सुलझा लिया जाए, लेकिन कुछ अधिकारियों के हठधर्मिता के कारण ऐसा तनाव का माहौल पैदा कर दिया गया। इस पूरे मामले को मुख्यमंत्री से बता चुका हूं और आगे भी इस पूरे मामले पर मुख्यमंत्री से बात करूंगा।

जुगसलाई में पथराव

जमशेदपुर पिछले कुछ दिनों से प्रशासन और अखाड़ा समितियों के बीच चल रहा डीजे और ट्रेलर विवाद थम गया था, लेकिन जुगसलाई में शुक्रवार को पथराव हुआ। इसके बाद दो समुदायों के बीच तनाव की स्थिति उत्पन्न हो गई। हालाकिं जिला प्रशासन के पहुंचने के बाद स्थिति काबू में है। उपद्रव की शुरुआत डीजे और टेलर के साथ रामनवमी का विसर्जन जुलूस निकालने पर प्रतिबंध लगाए जाने के बाद हुई। जुगसलाई में लोगों ने जुलूस पर  प्रतिबंध लगाने का विरोध करते हुए शुक्रवार की शाम को सबसे पहले बाटा चौक में हनुमान चालीसा का पाठ किया। इसके बाद रेलवे ब्रिज को जाम किया। इतना ही नहीं इसके बाद उपद्रवियों ने मेन रोड पर टायर जलाकर उसे जाम कर दिया और वहीं सड़क पर बैठ गए। बवाल की  सूचना पाकर जमशेदपुर पुलिस मौके पर पहुंची और लोगों को समझा बुझाकर वापस भेजा।

अब स्थिति काबू में

जैसे ही पुलिस के आला अधिकारी घटनास्थल से वापस जाने लगे उसके कुछ मिनट के बाद ही सूचना मिली की कि जुगसलाई ग्वाला बस्ती के आसपास पथराव शुरू हो गया है। इसके बाद सिटी एसपी जमशेदपुर और एसडीएम  मौके पर पहुंचे और मोर्चा संभाला। इस बवाल के पीछे का कारण अखाड़ा विसर्जन के दरमियान जमशेदपुर के डीवीसी क्षेत्र में बिजली न होने को माना जा रहा है। उपद्रवियों ने इसका फायदा उठाकर पथराव किया। इस पथराव में एक गाड़ी भी क्षतिग्रस्त हुई। इस पूरी घटना क्रम में सिटी एसपी जमशेदपुर विजय शंकर ने बताया कि दो समुदाय के बीच तनाव की स्थिति उत्पन्न हो गई थी जिला प्रशासन के पहुंचने के बाद स्थिति काबू में है।

ये भी पढ़े: रामनवमी पर जिले भर में रामभक्तों की निकली टोली, सुरक्षा के किए पुख्ता इंतजाम

Recent Posts

Advertisement

Bihar : नीरज का तेजस्वी पर तंज… ‘कहां है आपका लोकेशन… जिस गोला पर हैं वहीं से ट्विटर ज्ञान देते रहिएगा’

Neeraj to Tejashwi : बिहार में सत्ता पक्ष और विपक्ष के बीच जुबानी जंग जारी…

July 5, 2024

Justin Bieber In Anant-Radhika Wedding Function : देसी शादी में लगेगा विदेशी तड़का

Justin Bieber In Anant-Radhika Wedding Function : मुकेश अम्बानी ने अपने छोटे बेटे अनंत अम्बानी…

July 5, 2024

Allegation : वीडियो बनाने पर एसडीएम ने की पत्रकार से मारपीट, मोबाइल भी तोड़ा

Assault on Journalist : सुरजपुर में प्रशासनिक गुंडागर्दी देखने को मिली है. आरोप है कि…

July 5, 2024

Uttarakhand : उत्तराखंड के इन जिलों में हो सकती है भारी बारिश, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट

Uttarakhand : कुमाऊं के अधिकांश हिस्सों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है,…

July 5, 2024

Uttarakhand : उत्तराखंड के मदरसों में पढ़ाया जाएगा एनसीईआरटी कोर्स, मदरसा शिक्षक परिषद के अध्यक्ष बोले – ‘415 रजिस्टर्ड मदरसों में..

Uttarakhand : उत्तराखंड के मदरसों में एनसीईआरटी सिलेबस की कीताबों से पढ़ाई होगी। 415 मदरसों…

July 5, 2024

Hathras Stampede News : पीड़ितों से मिलने के बाद राहुल गांधी ने कहा – ‘मुआवजा सही मिलना चाहिए’

Hathras Stampede News : राहुल गांधी हाथरस पहुंचे और उन्होंने हाथरस के पीड़ितों से मुलाकात…

July 5, 2024

This website uses cookies.