Jamshedpur: नितिन गडकरी ने 10 सड़क परियोजनाओं का किया शिलान्यास

Jamshedpur
Jamshedpur: नितिन गडकरी ने भारत में पहली डबल डेकर एलिवेटेड कॉरिडोर समेत 10 सड़क परियोजनाओं का किया शिलान्यासझारखंड के एनएच 33 पर इतनी अड़चने आई कि इसपर एक किताब लिखी जा सकती है। यह बाते देश के सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने जमशेदपुर के गोपाल मैदान में लोगों को संबोधित करते हुए कही है। गुरुवार को नितिन गडकरी जमशेदपुर समेत आस पास के लोगों की सुविधा के लिए 3800 करोड़ रुपए से अधिक के निवेश से डबल डेकर एलिवेटेड कॉरिडोर और 10 सड़क परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास करने पहुंचे थे।
झारखंड में दो लाख करोड़ की सड़क बनेगी : Nitin Gadkari
परिवहन मंत्री ने जमशेदपुर से पूरे देश को संबोधित करते हुए कहा कि आने वाले सालों में सरकार झारखंड में दो लाख करोड़ से ज्यादा की सड़के बनाएगी। झारखंड हिंदुस्तान का प्रगतिशील राज्य बनेगा। झारखंड का जमशेदपुर शहर बहुत विकसित शहर है। यहां देश का पहला डबल डेकर एलिवेटेड कॉरिडोर बनने जा रहा है। जिससे जमशेदपुर समेत झारखंड के विकास में बढ़ावा मिलेगा।
वाटर, पावर, ट्रांसपोर्ट और कम्युनिकेशन से होता है विकास
परिवहन मंत्री ने अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति जॉन फ़िट्ज़गेराल्ड केनेडी की बात को दोहराते हुए कहा कि जॉन ने एक बात कही थी कि अमेरिका एक धनवान देश है इसलिए यहां कि सड़के बेहतर नहीं है जबकि अमेरिका कि सड़कें बेहतरीन है इसलिए देश धनवान है। उनकी इस बातों पर अमल करते हुए देश में सड़कों का निर्माण किया जा रहा है। देश के विकास में झारखंड का बहुत बड़ा योगदान है। झारखंड में सड़क निर्माण ने यहां उद्योग की संख्या बढ़ेगी जिससे रोजगार बढ़ेगा। उन्होंने कहा कि विकास के लिए वाटर, पावर, ट्रांसपोर्ट और कम्युनिकेशन को जरूरत होती है जो झारखंड के जमशेदपुर में है।
ये भी पढ़े:Chhattisgarh: राज्य सरकार की बड़ी सौगात, सरकारी अस्पतालों में मुफ्त होगा इलाज
ये भी पढ़े:Jharkhand: जर्जर सड़क और नशे में चालक होने के कारण पलटी ई रिक्शा, एक घायल