Advertisement
Jharkhand

Jamshedpur: PM मोदी के मन की बात के 100वें संस्करण से पहले वॉल पेंटिंग का लोकार्पण

Share
Advertisement

Jamshedpur: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘मन की बात’ का 100वां संस्करण 30 अप्रैल, रविवार को प्रसारित होगा। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के ‘मन की बात’ कार्यक्रम के 100वें संस्करण को सफल बनाने को लेकर भाजपा सभी स्तरों पर पूरी तैयारी कर रही है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 100वें ‘मन की बात’ में जमशेदपुर महानगर के कार्यकर्ताओं के संग आमजनों की भागीदारी बढ़ाने के उद्देश्य से आकर्षक वॉल पेंटिंग का लोकार्पण किया गया। गुरुवार को साकची स्थित जिला भाजपा कार्यालय परिसर के दीवार पर बनाये गए वॉल पेंटिग का भाजपा जमशेदपुर महानगर अध्यक्ष गुंजन यादव समेत जिला पदाधिकारी व मोर्चा जिलाध्यक्ष ने विधिवत लोकार्पण किया।

Advertisement

इस मौके पर जानकारी देते हुए जमशेदपुर महानगर अध्यक्ष गुंजन यादव ने बताया कि विश्व के सर्वाधिक लोकप्रिय नेता एवं देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ‘मन की बात’ कार्यक्रम के 100वें एपिसोड में देशवासियों को संबोधित करेंगे। आकाशवाणी के माध्यम से प्रसारित होने वाले मन की बात की ये सेंचुरी, राष्ट्र निर्माण में प्रत्येक देशवासियों के प्रयासों को समर्पित है।

 उन्होंने बताया कि भारतीय जनता पार्टी द्वारा जमशेदपुर महानगर अंतर्गत चारों विधानसभा के प्रत्येक बूथों पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के प्रेरणादायी संबोधन के लाइव प्रसारण की रूपरेखा बनाई जा रही है। पार्टी का यह प्रयास है कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के 100वें मन की बात में भाजपा कार्यकर्ताओं के संग आम नागरिकों की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित हो, और सभी को राष्ट्र निर्माण में साथ आकर आगे बढ़ने की प्रेरणा मिल सके। इसी को दृष्टिगत रखते हुए आमजनों की जागरूकता व जानकारी हेतु आकर्षक वॉल पेंटिंग का लोकार्पण किया गया है।

रिपोर्ट- बरुण कुमार

ये भी पढ़े: Chhattisgarh: भाजपा युवा मोर्चा का प्रदेश भर में प्रदर्शन,पुलिस ने खदेड़ा

Recent Posts

Advertisement

Telangana: नहीं रहे कांग्रेस के वरिष्ठ नेता धर्मपुरी श्रीनिवास, 76 साल की उम्र में ली अंतिम सांस

Telangana: आंध्र प्रदेश प्रदेश कांग्रेस कमेटी के पूर्व अध्यक्ष और पूर्व मंत्री धर्मपुरी श्रीनिवास का…

June 29, 2024

World Cup: कोहली के बल्ले से फाइनल में उम्मीद, रोहित शर्मा का भरोसा बरकरार

World Cup: रविवार को मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड पर होने वाले विश्व टी20 कप 2024 के…

June 29, 2024

Earthquake: भूकंप के झटकों से हिली अंडमान की धरती, रिक्टर स्केल पर 4.5 रही तीव्रता

Earthquake: अंडमान और निकोबार द्वीप समूह के अंडमान सागर में शुक्रवार देर रात भूकंप आया.…

June 29, 2024

Delhi Airport Roof Collapse: पीड़ित परिवार की सहायता करेगी केंद्र सरकार, घायलों की भी दी जाएगी अनुग्रह राशि

Delhi Airport Roof Collapse: राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट (IGI Airport) पर शुक्रवार…

June 29, 2024

Weather Update: दिल्ली में इस वीकेंड मौसम रहेगा सुहावना, UP-बिहार में होगी झमाझम बारिश

Weather Update: राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में बीते दिन बुधवार को हुई तेज बारिश से लोगों…

June 29, 2024

Hemant Soren Bail: हेमंत सोरेन जेल से हुए रिहा, कहा – ‘मेरे ऊपर झूठे आरोप’

Hemant Soren Bail: झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को हाईकोर्ट ने जमानत दी। अब…

June 28, 2024

This website uses cookies.