Jharkhand में 1800 स्कूलों में हो रही शुक्रवार को छुट्टी, भाजपा सांसद ने कहा- NIA करे जांच

Jharkhand: शुक्रवार को भाजपा के सांसद निशिकांत दुबे ने लोकसभा में दावा किया कि झारखंड में 1800 स्कूलों में रविवार की बजाय शुक्रवार को छुट्टी हो रही है जो इसका प्रमाण है कि देश ‘इस्लामीकरण’ की तरफ बढ़ रहा है। उन्होंने सदन में शून्यकाल के दौरान यह विषय उठाते हुए कहा कि इस मामले की जांच राष्ट्रीय अन्वेषण अभिकरण (एनआई) से कराई जाए ताकि कड़ा संदेश दिया जा सके। उन्होनें कहा झारखंड राज्य में हो रहे इस्लामीकरण की ओर ध्यान दिला रहा हूं। राज्य के कुछ जिलों में जनसंख्या का संतुलन बदल गया है। बांग्लादेश निकट है और इसलिए ऐसा हो रहा है।
Jharkhand में 1800 स्कूलों में हो रही शुक्रवार को छुट्टी
निशिकांत दुबे के मुताबिक अचानक देखने में आया कि झारखंड में 1800 ऐसे स्कूल हैं जिन्होंने अपने नाम में उर्दू शब्द लगा लिया है। इन स्कूलों में रविवार को छुट्टी नहीं होती है, बल्कि शुक्रवार को हो रही है। भाजपा सांसद ने कहा कि देश इस्लामीकरण की तरफ बढ़ रहा है। झारखंड उसे रास्ता दे रहा है। इसकी एनआईए से जांच कराई जाए। यह कड़ा संदेश जाना चाहिए। किसी भी कीमत पर इसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। वहीं भाजपा सांसद जयंत सिन्हा ने झारखंड के पिछड़ेपन का विषय उठाया और दावा किया कि विकास के कई मानकों पर राज्य बहुत पिछड़ा हुआ है।
भाजपा सांसद ने कहा- NIA करे जांच
बसपा के सांसद दानिश अली ने उत्तर प्रदेश में गन्ना किसानों के बकाये का मुद्दा उठाया और कहा कि केंद्र सरकार सुनिश्चित करे कि किसानों को बकाया मिले और ब्याज भी मिले। एआईएमआईएम के इम्तियाज जलील ने दावा किया कि महाराष्ट्र के एक इलाके में सात महीने में 700 किसानों ने आत्महत्या की है। उन्होंने कहा कि सरकार इसकी जांच कराए और परिवारों की मदद करे।