Advertisement
Jharkhand

झारखंड विधानसभा स्थापना दिवस पर सीएम सोरेन और राज्यपाल रमेश बैस करेंगे सर्वश्रेष्ठ विधायक को सम्मानित

Share
Advertisement

झारखंड के 22 वां स्थापना दिवस के बाद अब झारखंड में विधानसभा के स्थापना दिवस समारोह के कार्यक्रम की तैयारियां होने लगी हैं। उद्घाटन राज्यपाल रमेश बैस करेंगे और मुख्य अतिथि के तौर पर शामिल होंगे हेमंत सोरेन।

Advertisement

जोर-शोर से चल रही है तैयारी, रंगारंग होगा कार्यक्रम

इस समारोह के पहले दिन सीमा पर और नक्सली हिंसा में शहीद हुए जवानों के आश्रित परिवार को सम्मानित किया जाना है। राज्य में इस साल 10वीं और 12वीं के टॉपर्स स्टूडेंट्स को भी इस समारोह में सम्मानित किया जायेगा। विधानसभा की त्रैमासिक पत्रिका उड़ान का भी लोकार्पण इस कार्यक्रम में होना है। इस समारोह में रबींद्रनाथ महतो द्वारा लिखित पुस्तक संसदीय दायित्व के तीन साल का भी लोकार्पण किया जाएगा।

तैयारी जोर-शोर से चल रही है। कार्यक्रम में सर्वश्रेष्ठ विधायक के रूप में चयनित बगोदर से माले विधायक विनोद सिंह को सम्मानित किया जायेगा। तीन दिनों तक कार्यक्रम होंगे। इस कार्यक्रम में 23 नवंबर से सांस्कृतिक समेत अन्य कार्यक्रम होंगे। विधानसभा द्वारा केंद्र-राज्य संबंध पर राष्ट्रीय सम्मेलन का आयोजन किया गया है। इस कार्यक्रम में डॉ कुमार विश्वास और उनके साथियों का काव्य पाठ होगा साथ ही स्थानीय कलाकारों द्वारा प्रस्तुति दी जायेगी। 24 नवंबर को छात्र संसद का आयोजन किया गया है।

हर साल होता रहा है आयोजन

रांची के धुर्वा में बना नया विधानसभा भवन 39 एकड़ में फैला हुआ है। शिलान्यास 12 जून 2015 को हुआ था। तीन मंजिली इमारत के निर्माण में 465 करोड़ की लागत आयी है। पिछले 22 वर्षों में वर्ष 2009, 2014 व 2019 को छोड़ हर वर्ष झारखंड विधानसभा का स्थापना दिवस समारोह मनाया गया। इस आयोजन में हर साल एक विधायक को सर्वश्रेष्ठ विधायक का पुरस्कार प्रदान किया जाता रहा है।

विधायक विनोद सिंह मजबूती से रखते हैं अपना पक्ष

विनोद सिंह ने अपने पिता विधायक महेंद्र सिंह की हत्या के बाद सक्रिय राजनीति में सक्रिय हुए। 16 जनवरी 2005 को नक्सलियों ने महेंद्र सिंह की हत्या कर दी थी। इसके बाद विनोद सिंह बगोदर विधानसभा से माले की टिकट पर चुनाव लड़े और जीत कर विधायक बने। वर्ष 2009 में बगोदर से ही दूसरी बार विधायक चुने गये। 2014 का विधानसभा चुनाव नहीं जीत पाये। साल 2019 के विधानसभा चुनाव में इन्होंने तीसरी बार चुनाव जीता।

अब तक के सर्वश्रेष्ठ विधायक

2001 विशेश्वर खां

2002 हेमलाल मुर्मू

2003 राजेंद्र प्रसाद सिंह

2004 लोकनाथ महतो

2005 अन्नपूर्णा देवी

2006 राधाकृष्ण किशोर

2007 पशुपति नाथ सिंह

2008 इंदर सिंह नामधारी

2010 जनार्दन पासवान

2011 माधव लाल सिंह

2012 रघुवर दास

2013 लोबिन हेंब्रम

2015 प्रदीप यादव

2016 स्टीफन मरांडी

2017 विमला प्रधान

2018 मेनका सरदार

2020 नलिन सोरेन

2021 रामचंद्र चंद्रवंशी

Recent Posts

Advertisement

शिवपाल यादव का जुबानी हमला, बोले- ‘BJP वालों को ऐसा इंजेक्शन लगाना कि इनकी चीख दिल्ली तक पहुंचे’

Shivpal Yadav: लोकसभा चुनाव 2024 के दो चरणों का मतदान सकुशल संपन्न हो चुका है।…

May 1, 2024

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू पहुंची अयोध्या, सरयू तट पर आरती…हनुमान गढ़ी और रामलला के करेंगी दर्शन

President Murmu Visit Ayodhya: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू अयोध्या पहुंची। राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने उनका स्वागत…

May 1, 2024

Bihar: गैस सिलेंडर फटने से हुए हादसे में चार लोगों की मौत पर सीएम नीतीश ने जताया दुःख

CM Nitish: बिहार के सीएम नीतीश कुमार ने किशनगंज जिले के पौआखाली में गैस सिलेंडर…

May 1, 2024

सिद्धू मूसेवाला मर्डर केस के मास्टरमाइंड गोल्डी बराड़ की मौत, दावा- अमेरिका में हमलावरों ने मारी गोली !

Goldy Brar Death: पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसेवाला हत्याकांड के मुख्य आरोपी गैंगस्टर गोल्डी बराड़ की…

May 1, 2024

सियासत जारी: खरगे का जवाब चिराग ने दिया, रविशंकर ने तेजस्वी पर पलटवार किया

INDI Vs NDA: बिहार में सियासत के मैदान में जुबानी जंग जारी है. ये जनता…

May 1, 2024

This website uses cookies.