Advertisement
Jharkhand

Gandhi Punyatithi: CM हेमन्त सोरेन ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की पुण्यतिथि पर किया नमन

Share
Advertisement

रांची: राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की पुण्यतिथि पर सर्वोदय आश्रम (तिरिल, धुर्वा) स्थित राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की प्रतिमा पर राज्यपाल रमेश बैस एवं मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने माल्यार्पण कर श्रद्धासुमन अर्पित की।

Advertisement

CM का बापू महात्मा गांधी को नमन

राज्यपाल ने कहा कि देश की आजादी के लिए कई आंदोलन हुए, लेकिन राष्ट्रपिता महात्मा गांधी ने सत्य एवं अहिंसा के रास्ते पर चलकर देश को आज़ादी दिलाई। बापू ने सत्य एवं अहिंसा के रास्ते पर चलने का मंत्र पूरा विश्व को दिया। आज हम खुले आसमां में सांस ले रहे हैं, इसमें बापू का सबसे अहम योगदान है।

बापू ने सत्य एवं अहिंसा के रास्ते पर चलने का मंत्र पूरा विश्व को दिया

मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने कहा कि समाज में हिंसा का कोई स्थान नहीं है, इसकी प्रेरणा बापू ने देशवासियों को दी है। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की बदौलत दुनिया का सबसे मजबूत लोकतंत्र वाला देश भारत है। ऐसे महापुरुषों का मार्गदर्शन निश्चित रूप से किसी भी राष्ट्र के लिए वरदान होता है। आज हमसभी बापू को उनकी पुण्यतिथि के अवसर पर याद करते हुए उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित कर नमन कर रहे हैं।

गांधी जी की बदौलत दुनिया का सबसे मजबूत लोकतंत्र वाला देश भारत

इस मौके पर मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव राजीव अरुण एक्का, दक्षिणी छोटानागपुर प्रमंडलीय आयुक्त नितिन मदन कुलकर्णी, उपायुक्त रांची छवि रंजन, एसएसपी रांची सुरेंद्र कुमार झा, सर्वोदय आश्रम के संरक्षक अभय कुमार चौधरी सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित थे।

Recent Posts

Advertisement

PM मोदी बोले- बिहार की मान-मर्यादा, बिहारियों का सम्मान इंडी गठबंधन वालों के लिए कोई मायने नहीं रखता

Lok Sabha Election 2024: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को बिहार के महाराजगंज में जनसभा…

May 21, 2024

Heat Wave In India: उत्तर से लेकर दक्षिण भारत तक हीटवेव का कहर जारी, कई राज्‍यों में आंधी-बारिश का अलर्ट

Heat Wave in India: राष्ट्रीय राजधानी दिल्‍ली-NCR समेत पंजाब और राजस्‍थान के कुछ इलाकों में…

May 21, 2024

PM मोदी ने पूर्वी चंपारण में भरी चुनावी हुंकार, बोले-कांग्रेस ने देश के 60 साल बर्बाद कर दिए

PM Modi In Bihar: बीते दिन लोकसभा चुनाव के पांचवे चरण के लिए मतदान किए…

May 21, 2024

तेजस्वी बोले, अगर पीएम मोदी जी ने 10 साल में हमसे ज्यादा नौकरी दी होगी तो राजनीति से ले लूंगा सन्यास

Tejashwi to PM Modi: बिहार में आरजेडी नेता और विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव…

May 20, 2024

गुजरात एटीएस ने अहमदाबाद एयरपोर्ट पर चार आईएसआईएस आतंकियों को किया गिरफ्तार

Four Terrorist Arrested: गुजरात एटीएस ने अहमदाबाद एयरपोर्ट पर चार आईएसआईएस आतंकियों को गिरफ्तार किया,…

May 20, 2024

This website uses cookies.