जमशेदपुर: चंद्रयान-3 के सफल परीक्षण के बाद देशवासियों में खुशी की लहर है। वैज्ञानिकों का हौसला भी सातवें आसमान पर हैं, तो वहीं कलाकारों का सीना भी 56 इंच का हो गया है। एक के बाद एक वीडियो एलबम का निर्माण किया जा रहा है। झारखंड-बिहार के चर्चित गायक अजीत अमन ने चंद्रयान-3 के बाद अब रविवार को ‘सूर्ययान’ का पोस्टर जारी किया। साकची स्थित जुबिली पार्क में आयोजित कार्यक्रम में शहर के कई बड़े कलाकार मौजूद थे। इस मौके पर अजीत अमन ने बताया कि इसरो चंद्रयान-3 के बाद अब मिशन आदित्य एल 1 को सफल बनाने में जुट गया है। संभवत: इसकी लांचिंग दो सितंबर को होने वाली है। इसी को ध्यान में रखते हुए ‘सूर्ययान’ वीडिया गीत का निर्माण किया जा रहा है।
यह गीत वैज्ञानिकों पर आधारित होगी। साथ ही यह भी दिखाया जाएगा कि हमारा देश किस तरह से आगे बढ़ रहा है। उन्होंने कहा कि चंद्रयान-3 पर निकली मेरी गीत को देशभर में काफी सराहा गया। उम्मीद है कि ‘सूर्ययान’ को भी लोग काफी पसंद करेंगे। इस एलबम के निर्देशक शहर के जाने-माने फिल्म मेकर उदय साहू और मनोज पांडे है। वहीं गीतकार अनिल वर्मा और स्टोरी अमित तिवारी की है। इस वीडियो में रणधीर सिंह, लिजा वर्मा, हरिदर्शन सिंह, शिंटू यादव, प्रीति आदि कलाकार अभिनय करते नजर आएंगे। इस एलबम के निर्माता अवनीश श्रीवास्तव (नेहिष), निशांत कुमार और शिक्षक आलोक राज सिंह है। पोस्टर जारी करने के मौके पर गायक अजीत अमन, मनोज पांडे, उदय साहू, हरि दर्शन सिंह, शिंटू यादव, राजेश तिवारी, दीपक लकड़ा आदि उपस्थित थे।
एलबम में अभिनय करने वाले रणधीर सिंह ने बताया कि इस गीत में इसरो के वैज्ञानिकों की उपलब्धि को दिखाया गया है। वहीं, निर्देशक उदय साहू और मनोज पांडे ने बताया कि इस वीडियो में वैज्ञानिकों द्वारा ‘सूर्ययान मिशन आदित्य एल1’ की झलक देखने को मिलेगा। वैज्ञानिकों के त्याग और संघर्ष और तिरंगा लहराते हुए दिखाया गया है।
(जमशेदपुर से बरून कुमार की रिपोर्ट)
ये भी पढ़ें: Jharkhand: नापतोल विभाग ने की बड़ी कार्रवाई, 8 दुकानदारों का इलेक्ट्रॉनिक तर्जुमा जप्त
Patna News: बिहार की राजधानी पटना में एक सनसनीखेज मामला सामने आया है. यहां चार…
Gonda: कैसरगंज से मौजूदा बीजेपी सांसद का फिर बड़ा बयान सामने आया है. सांसद बृज…
PM Modi In Barabanki: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार 17 मई को यूपी के बाराबंकी…
Lucknow: उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कांग्रेस नेता सोनिया गांधी, राहुल गांधी…
Chardham Yatra: उत्तराखंड के चारधाम यात्रा में इन दिनों भारी संख्या में श्रद्धालु पहुंच रहे…
Lok Sabha Election 2024: लोकसभा चुनाव के चार चरणों की मतदान प्रक्रिया सम्पन्न हो चुकी है.…
This website uses cookies.