Advertisement
State

2019 के चुनाव में सपा, बसपा व रालोद के संयुक्त प्रत्याशी, अजीत बालियान ने बसपा का छोड़ साथ, थामा भाजपा का हाथ

Share
Advertisement

लखनऊ। यूपी में जैसे-जैसे 2022 के विधानसभा चुनाव पास आ रहे हैं, नेताओं की दल-बदल प्रक्रिया शुरू हो गई है। बसपा नेता अजीत बालियान ने सोमवार को भारतीय जनता पार्टी ज्वाइन कर ली। उन्होंने प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह की मौजूदगी में लखनऊ में सदस्यता प्राप्त की।

Advertisement

अजीत बालियान 2019 में लोकसभा चुनाव के दौरान बसपा, सपा और रालोद के संयुक्त प्रत्याशी थे। और उनके प्रतिद्वंदी सतीश गौतम थे।
आपको बता दें कि 2019 में समाजवादी पार्टी और बहुजन समाज पार्टी ने एक गठबंधव किया था और संयुक्त रूप से लोकसभा चुनाव लड़ा था, जिसमें से कुछ सीटें रालोद के लिए भी रिज़र्व थीं। हालांकि, चुनाव जीतने की ये तरकीबें काम नहीं आईं और भाजपा ने 65 सीटों पर जीत हासिल की।

अन्य नेता भी भाजपा में हुए शामिल

केवल अजीत बालियान ही नहीं, कांग्रेस के नेता अजय कुमार द्विवेदी, मुरली मनोहर जायसवाल, अभय नाथ त्रिपाठी, सपा नेता सोनम किश्ती, वैभव चतुर्वेदी, शिरोमणि अकाली दल के सरदार गुरप्रीत सिंह बग्गा और राष्ट्रीय महिला कांग्रेस की प्रीति तिवारी ने भी भाजपा की सदस्यता ले ली है।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने कहा कि ‘भारतीय जनता पार्टी 2022 के विधानसभा चुनावों में 2017 के चुनावों से भी बेहतर प्रदर्शन करेगी। और इस बार हमारी पार्टी जनता का भरोसा जीतते हुए, 350 से भी ज्यादा सीटें जीतकर सरकार बनाएगी।‘

‘देश की जनता परिवारवाद नहीं विकास’- प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव

उन्होंने कहा कि ‘ देश की जनता परिवारवाद नहीं विकास चाहती है। 2017 में भाजपा की सरकार आने के बाद से ही हमारा प्रदेश प्रगति के रास्ते पर निरंतर आगे बढ़ा है। और आगे भी बढ़ेगा। पहले प्रदेश में भ्रष्टाचार व परिवारवाद का बोलबाला था। महिलाएं सुरक्षित नहीं महसूस करती थीं लेकिन अब कानून का राज है। और इसी वजह से प्रदेश की जनता का भाजपा पर भरोसा बढ़ा है।‘

दरअसल, प्रदेश में चुनाव की तैयारियों को लेकर भाजपा सबसे आगे नजर आ रही है। हालांकि, सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव भी दावा कर रहे हैं कि सपा इस चुनाव में 400 सीटें जीतने में कामयाब रहेगी। वहीं, बसपा प्रदेश के ब्राह्मणों को पार्टी से जोड़ने के लिए बड़े पैमाने पर ब्राह्मण सम्मेलन करवा रही है।

Recent Posts

Advertisement

Lok Sabha Election Third Phase Voting: 11 राज्यों की 93 सीटों पर वोटिंग खत्म, तीसरे चरण में 64 फीसदी हुआ मतदान

Lok Sabha Election Third Phase Voting: देश भर में लोकसभा चुनावों का दौर जारी है।…

May 7, 2024

भिखमंगे पाकिस्तान का नारा लगाने वाले वहीं जाकर भूखों मरें, बहराइच में बोले CM योगी

CM Yogi: देश में 80 करोड़ लोगों को फ्री में राशन दिया जा रहा है…

May 7, 2024

Muskmelon Benefits: गर्मी के मौसम में खूब खाएं खजबूजा, सेहत को मिलते हैं गजब के फायदे

Muskmelon Benefits: मई महीने के शुरूआत होते ही गर्मी का सितम शुरू हो चुका है.…

May 7, 2024

“तुष्टीकरण की सनक में शहजादे एक और खतरनाक चाल चल रहे, कांग्रेस पर बरसे PM मोदी

Maharashtra: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बीड में जनसभा को संबोधित करते हुए इंडिया गठबंधन पर…

May 7, 2024

Hamare Barah: कांस फिल्म फेस्टिवल में चुनी गई उत्तराखंड की फिल्म ‘हमारे बारह’, अजेंद्र अजय हैं फिल्म के क्रिएटिव डायरेक्टर

Hamare Barah: जनसंख्या वृद्धि पर आधारित हिन्दी फिल्म बारह का चयन फ्रांस में आयोजित होने…

May 7, 2024

Lok Sabha Election 2024: UP में शाम 5 बजे तक 55.13 फीसदी वोटिंग, संभल में सर्वाधिक 61.10 फीसदी मतदान

Lok Sabha Election 2024: यूपी में लोकसभा चुनाव के तीसरे चरण के लिए मंगलवार सुबह…

May 7, 2024

This website uses cookies.