Advertisement

Sandeep Singh Case: पूर्व खेल मंत्री संदीप सिंह के घर पहुंची पुलिस, महिला कोच के साथ छेड़छाड़ का है मामला

Share
Advertisement

हॉकी टीम  के पूर्व कप्तान संदीप सिंह पर छेड़छाड़ के मामले में अब जाँच आगे बढ़ रही है  इस मामले में महिला से चडीगढ़ के सेक्टर 26 थाने में पुलिस ने 8 घंटे तक पूछताछ की है।  बता दें, कि महिला ने ये आरोप लगाया हैं। कि केस वापस लेने के लिए उन्हें 1 करोड़ का ऑफर दिया है। इस दौरान महिला ने बताया कि उन्हें संदीप सिंह के कॉल आ रहे है। इसी के साथ विदेश जाने का भी ऑफर दिया जा रहा हैं।  पूछताछ में महिला कोच से 45 सवाल पूछे गए।

Advertisement

जानें क्या है पूरा मामला

हरियाणा के पूर्व खेल मंत्री सदींप सिंह पर जूनियर महिला कोच ने छेड़छाड को आरोप लगाया हैं। उन्होंने ये कहा था, कि खेलमंत्री के आवास पर उनके साथ छेड़छाड़ कि गई, जिसके बाद चंडीगढ़ के सेक्टर 26 में संदीप सिंह पर केस दर्ज किया गया। बता दें, कि इस सिलसिले में महिला गृहमंत्री से मिल चुकी हैं। इस मामले के बाद संदीप सिंह ने अपना इस्तीफा सौंप दिया हैं। इसे लेकर चंडीगढ़ के सेक्टर 26 थाने से एसएचओ समेंत पुलिस कि टीम संदीप सिंह के निवास पर पहुँची। फिलहाल मामलें कि जाँच जारी हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अन्य खबरें