Advertisement
Haryana

Khali Fight: टोल प्लाजा वालों से भिड़े WWE रेसलर ‘द ग्रेट खली’ Video सोशल मीडिया पर वायरल

Share
Advertisement

नई दिल्ली। वर्ल्ड रेसलिंग एंटरटेनमेंट यानी डब्ल्यूडब्ल्यूई (WWE) के पूर्व चैंपियन ‘द ग्रेट खली’ दलीप सिंह राणा विवादों में फंस गए हैं। उनका एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें वह टोल प्लाजा वालों से भिड़ते नजर आ रहे हैं। इतना ही नहीं खली पर टोल प्लाजा वाले को थप्पड़ मारने का भी आरोप है। 

Advertisement

इस वीडियो के जरिए दावा किया जा रहा है कि खली ने आईडी कार्ड मांगने पर विवाद खड़ा किया। वहीं, खली का कहना है कि एक कर्मचारी जबरदस्ती फोटो खिंचवाने के लिए कार में घुस रहा था। इस वजह से यह घटना घटी। वीडियो में खली कर्मचारी पर ब्लैकमेल करने का आरोप लगाते हुए भी दिख रहे हैं।

यह घटना 11 जुलाई की बताई जा रही है। दरअसल, यह मामला तब का है जब खली जालंधर से करनाल जा रहे थे। यह वीडियो फिल्लोर के पास टोल प्लाजा का बताया जा रहा है। खली का कहना है कि एक कर्मचारी फोटो खिंचवाने के कार में घुस रहा था। मना करने पर विवाद हुआ। इसके बाद बाकी कर्मचारी आए और उनकी कार को घेरकर ब्लैकमेल करने लगे।

इसके बाद खली अपनी कार से बाहर आए और बैरियर को हटाकर कार निकालने लगे। इस बीच एक कर्मचारी खली को बैरियर हटाने से रोकने लगा। इस पर स्टार रेसलर ने उसे बाजू से पकड़कर हटा दिया। यह घटना वीडियो में भी कैद हुई है। खली भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेता भी हैं। 

वहीं, कर्मचारी का कहना है कि उन्होंने खली से सिर्फ आईडी कार्ड मांगा था। इस बात पर खली ने उसे थप्पड़ मार दिया। वीडियो में सुना जा सकता है कि एक कर्मचारी खली को बंदर भी कह रहा है। गुस्साए कर्मचारी खली को निकलने नहीं दे रहे थे। इसके बाद पुलिस मौके पर पहुंच गई। 

इसके बाद भी वीडियो रिकॉर्ड कर रहा व्यक्ति कहता है कि थप्पड़ क्यों मारा? मैं वीडियो में सब चेक करवा सकता हूं। इस पर खली कहते हैं- हां चेक करवा ले। इसके बाद खली गाड़ी में बैठकर निकल जाते हैं।

Recent Posts

Advertisement

Arvind Kejriwal Surrender: CM केजरीवाल ने तिहाड़ में किया सरेंडर, 21 दिनों की जमानत पर आए थे बाहर

Arvind Kejriwal Surrender: दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल अंतरिम जमानत की अवधि समाप्त होने पर…

June 2, 2024

Lucknow: हीट वेव को लेकर डीजीपी प्रशांत कुमार ने जारी किए निर्देश

Lucknow: डीजीपी प्रशांत कुमार ने निर्देश जारी किए। ये निर्देश भीषण गर्मी हीट वेव को…

June 2, 2024

Earthquake in UP: सोनभद्र में भूकंप के तेज झटके, रिक्टल स्केल पर 3.9 रही तीव्रता

Earthquake in UP: यूपी के सोनभद्र जिले में रविवार दोपहर भूकंप के तेज झटके महसूस…

June 2, 2024

Gorakhpur: गोरखनाथ मंदिर की गोशाला में CM योगी ने की गोसेवा, गोवंश को खिलाया गुड़

Gorakhpur: लोकसभा चुनाव के अंतिम चरण का मतदान समाप्त होने के अगले दिन रविवार को…

June 2, 2024

Aligarh: पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़, एक बदमाश को लगी गोली, एक फरार

Aligarh: अलीगढ़ मे पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ हुई। इस मुठभेड़ के दौरान एक…

June 2, 2024

PM Modi: PM मोदी ने हीटवेव और चक्रवात को लेकर की बैठक, अधिकारियों को दिए ये निर्देश

PM Modi: लोकसभा चुनाव के सभी चरणों की मतदान प्रक्रिया बीते दिन 1 जून को…

June 2, 2024

This website uses cookies.