Advertisement

अंतरराष्‍ट्रीय गीता महोत्‍सव का आगाज, सीएम मनोहर लाल ने किया सरस मेले का उद्घाटन

Share
Advertisement

ब्रह्मसरोवर के तट पर शनिवार को अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव-2022 के शिल्प और सरस मेले का उद्घाटन हुआ। मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने गीता जयंती महोत्सव में सरस मेले का उद्घाटन किया। इसके साथ ही उन्होंने ब्रह्म सरोवर पर बने मीडिया सेंटर का भी उद्घाटन किया है। गीता महोत्सव के सरस मेले में कई राज्यों और कई विदेशी शिल्पकार अपनी संस्कृति और कला के साथ नजर आएंगे। 600 से अधिक दुकानें यहां लगाई गई, 25 से अधिक देशों के पर्यटकों के पहुंचने की उम्मीद है।

Advertisement

सरस मेले के उद्घाटन के बाद मुख्यमंत्री ने कहा कि गीता का संदेश आज भी प्रासंगिक है। सरस मेले से हरियाणा की सांस्कृतिक की महक विदेशों तक पहुंचेगी, राष्ट्रपति 29 नवंबर को गीता जयंती महोत्सव के मुख्य कार्यक्रम का उद्घाटन करेंगी। इस दिन राष्ट्रपति हरियाणा की कई परियोजनाओं का भी उद्घाटन करेंगी।

सीएम ने कहा कि सरस मेले में 600 स्टॉल्स लगाए गए हैं। मेले में लोगों को हर सुविधा देने के लिए प्रशासन ने तमाम तैयारी पूरी कर ली है। मुख्यमंत्री ने कहा कि 25 देशों से लोग सरस मेले में आएंगे। दस जिलों से गीता जयंती में आने वाले यात्रियों को किराए में 50% छूट दी जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *