Advertisement
Haryana

‘खेल में नंबर वन’ थीम के साथ हरियाणा ने राजपथ पर निकाली झांकी, नीरज चोपड़ा की आदमकद प्रतिकृति दी दिखाई

Share
Advertisement

नई दिल्ली: देश आज 73 वें गणतंत्र दिवस का जश्न मना रहा है। इस मौके पर राजपथ पर भव्य परेड का आयोजन किया गया। जिसमें सभी राज्यों ने अपनी संस्कृति और परम्पराओं को अपनी झांकी में दर्शाया। इसी दौरान हरियाणा ने अपनी झांकी में खेल को दर्शाया। हरियाणा ने अपनी थीम का नाम ‘खेल में नंबर वन’ रखा। जिसकी झलक झांकी में दिखाई दी।

Advertisement

देश को कई खिलाड़ी दे चुका है हरियाणा

आपको बता दें कि हरियाणा देश को कई अच्छे खिलाड़ी दे चुका है। गणतंत्र दिवस के खास मौके पर हरियाणा ने अपनी झांकी में नीरज चोपड़ा सहित कई खिलाड़ियों को दिखाया है। साथ ही इस झांकी में हरियाणा के फॉक डांस की झलक भी दिखाई गई। 2020 में हुए टोक्यो ओलंपिक में भारत को 7 पदक मिले जिसमें से 4 खिलाड़ी हरियाणा के है। साथ ही 2020 में हुए पैरालंपिक में देश ने 19 पदक जीते थे। जिसमें से हरियाणा के खिलाड़ियों ने 6 पदक हासिल किए थे।

देश को स्वर्ण पदक दिला चुके है नीरज चोपड़ा

हरियाणा की झांकी में टोक्यो ओलंपिक के स्वर्ण पदक विजेता नीरज चोपड़ा की आदमकद प्रतिकृति दिखाई दी। नीरज चोपड़ा ने पिछले साल अगस्त में इतिहास रच दिया था। वह ट्रैक और फील्ड स्पर्धा में ओलंपिक स्वर्ण पदक जीतने वाले देश के पहले एथलीट बने। पानीपत के 24 वर्षीय खिलाड़ी ने फाइनल में 87.58 मीटर के थ्रो के साथ स्वर्ण पदक पर अपना कब्जा किया। आपको बता दे कि नीरज चोपड़ा को परम विशिष्ट सेवा मेडल से सम्मानित किया जा चुका है।

Recent Posts

Advertisement

पूर्व CM शिवराज चौहान के लिए वोट मांगने पहुंचे CM मोहन यादव, कांग्रेस पर जमकर साधा निशाना

CM Mohan Yadav: मध्यप्रदेश में तीसरे चरण की वोटिंग की तारीख नजदीक है, वोटिंग से…

April 30, 2024

पश्चिम बंगाल में बीरभूमि आश्रम पहुंचे सीएम योगी, शंखनाद और जय श्रीराम से स्वागत

CM Yogi in Birbhoomi: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मंगलवार को अपने पश्चिम बंगाल के चुनावी दौरे…

April 30, 2024

‘कांग्रेस ने भारत को भ्रष्टाचार के दलदल में फंसाया, NDA ने बहुत मुश्किल ने निकाला है अब फिर…’- PM मोदी

PM Modi In Telangana: तेलंगाना के संगारेड्डी में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जनसभा को संबोधित…

April 30, 2024

Bihar: सड़क दुर्घटना में छह लोगों की मौत पर CM नीतीश ने जताया दुःख

CM expressed grief: मुख्यमंत्री ने भागलपुर जिले के घोघा थाना क्षेत्र में हुये सड़क हादसे…

April 30, 2024

Bihar: बीजेपी विधायक की गाड़ी रोकी, गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी

Threat to MLA: दरभंगा जिले की हायाघाट विधानसभा के विधायक को जान से मारने की…

April 30, 2024

Uttarakhand: मसूरी में वनाग्नि रोकथाम को लेकर बनाई गई कार्य योजना, वनाग्नि रोकने वाले लोग होंगे सम्मानित

Uttarakhand: उत्तराखंड में कई जिलों में वनाग्नि के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं. जिसके…

April 30, 2024

This website uses cookies.