Advertisement

हरियाणा: गीता महोत्सव में सीएम मनोहर लाल हुए शामिल, 18 हजार बच्चों ने किया सामूहिक गीता श्लोक का उच्चारण

Share
Advertisement

हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल आज गीता महोत्सव में भाग लेने कुरुक्षेत्र पहुंचे। जहां उन्होनें वैश्विक गीता पाठ कार्यक्रम में हिस्सा लिया। खास बात ये रही कि प्रांगण में 18 हजार बच्चों ने सामूहिक गीता श्लोक का उच्चारण बड़ी ही उत्साह और खूबसूरत तरीके से किया वहीं 75 हजार विद्यार्थियों ने ऑनलाइन माध्यम से गीता का पाठ किया। दृश्य को देखकर सीएम मनोहर भी काफी प्रफुल्लित हुए इस गीता महोत्सव समारोह में गीता मनीषी, स्वामी ज्ञानानंद खेल मंत्री संदीप सिंह भी उपस्थित रहे।

Advertisement

इसके साथ ही बता दें मुख्यमंत्री ने गीता उपदेश की धरा ज्योतिसर में किया पौराणिक वट वृक्ष पूजन किया। ज्योतिसर में चल रहे हवन यज्ञ में पूर्णाहुति डाली। श्री कृष्ण के विराट स्वरूप स्थल का अवलोकन किया है। स्थल के सौंदर्यीकरण के लिए अधिकारियों को जरूरी दिशानिर्देश भी दिए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *