Advertisement

किसानों के लिए खुशखबरी, हरियाणा में कल से होगी धान की खरीद शुरू

Share
Advertisement

नई दिल्ली: हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर, उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला और हरियाणा के कृषि मंत्री जे.पी. दलाल ने धान की खरीद को लेकर केंद्रीय मंत्री अश्विनी चौबे से मुलाकात की।

Advertisement

हरियाणा में कल से धान की खरीद होगी शुरू।– मुख्यमंत्री मनोहर लाल

हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने केंद्रीय खाद्य मंत्री अश्वनी चौबे से मुलाकात करके दिया बयान।

केंद्र सरकार ने पहले धान की खरीद को पोस्टपोन कर के 11 अक्टूबर किया था।

हरियाणा की मंडियों में धान आ चुका है और किसान भी खरीद को लेकर मांग कर रहे थे।

केंद्रीय मंत्री से आग्रह किया कि जल्द से जल्द धान की खरीद शुरू हो।

किसानों की तकलीफ स्वाभाविक थी ऐसे में निर्णय लिया गया है कल से हरियाणा में धान की खरीद शुरू होगी ।

अश्विनी कुमार चौबे, उपभोक्ता मामले, खाद्य और सार्वजनिक वितरण राज्य मंत्री बोले कि हरियाणा और पंजाब दोनों में कल से धान की खरीद शुरू होगी।

हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने कहा कि किसानों की ओर से आज कई जगह धरना प्रदर्शन किया गया कि धान की खरीद को जल्दी कराया जाए। हमें भी संवेदनशीलता का एक विषय ध्यान में है कि खरीद वास्तव में शुरू होनी चाहिए। अब निर्णय हो गया है, अब वो अपना धरना समाप्त करेंगे।

मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर बोले कि हरियाणा की मंडियों में धान आ चुका है और किसानों की ओर से भी मांग थी कि धान की खरीद को जल्दी शुरू किया जाए। हमने अश्विनी कुमार चौबे से निवेदन किया कि इसे जल्दी शुरू किया जाए। ये फैसला हुआ है कि कल से धान की खरीद शुरू हो जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *