Advertisement

प्रदेश सरकार द्वारा गन्ने का भाव देश में सर्वाधिक देने की घोषणा करने पर किसानों ने चंडीगढ़ पहुँच कर किया मुख्यमंत्री का धन्यवाद

Share
Advertisement

हरियाणा:  केंद्र सरकार द्वारा छह रबी फसलों के न्यूनतम समर्थन मूल्य बढ़ाने तथा हरियाणा सरकार द्वारा गन्ने का भाव देश में सर्वाधिक देने की घोषणा करने पर राज्यभर के सैंकड़ों किसान मुख्यमंत्री मनोहर लाल का धन्यवाद करने चंडीगढ़ पंहुचे।

Advertisement

कृषि एवं किसानों के हित में सरकार द्वारा उठाए गए एक के बाद एक कई कदमों से प्रफुल्लित किसानों ने शनिवार को चंडीगढ़ पहुँच कर गन्नों के पौधों तथा बाजरे के सिरटों से बने हुए ‘बुक्के’ देकर मुख्यमंत्री मनोहर लाल का सम्मान किया। इसके अलावा, स्वयं किसानों ने मुख्यमंत्री को लड्डू खिलाकर उनका ‘मुंह मिठा’ करवाया। रबी फसलों की बुवाई से पहले ही फसलों के न्यूनतम समर्थन मूल्य बढ़ाने पर कई किसानों ने सिरोपा व पगड़ी पहनाकर मुख्यमंत्री का आभार जताया।

प्रदेशभर के किसानों द्वारा जिंदादिली से सम्मान करने पर गदगद हुए हरियाणा के मुख्यमंत्री ने घोषणा की कि गन्ना का भाव हमने पहले भी बढ़ाया है, इस बार भी बढ़ाया है और अगले वर्ष फिर बढ़ाएंगे। उन्होंने कहा कि किसी भी गन्ना मिल में किसान के गन्ना का पैसा नहीं मरने देंगे, उनको बिल्कुल भी नुकसान नहीं होने देंगे।

CM ने रबी फसलों का न्यूनतम समर्थन मूल्य बुवाई से काफी पहले घोषित करने पर प्रधानमंत्री का आभार जताते हुए कहा कि प्रधानमंत्री का विजन वर्ष 2022 तक किसानों की आय दोगुणी करने का है। उसी सोच के अनुरूप ही प्रधानमंत्री ने छह फसलों के न्यूनतम समर्थन मूल्य में भारी बढ़ोतरी की है। उन्होंने पूर्व की कांग्रेसी सरकारों पर आरोप लगाया कि उनके कार्यकाल में फसलों के न्यूनतम समर्थन मूल्य की तब घोषणा की जाती थी जब अधिकतर किसान औने-पौने दामों में अपनी फसल बेच चुके होते थे। रिपोर्ट- ईशा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *