Haryana: Ambala में दर्दनाक सड़क हादसा, 8 लोगों की मौत

Haryana: Ambala में दर्दनाक सड़क हादसा, 8 लोगों की मौत

Share

शुक्रवार को हरियाणा (Haryana) के अंबाला जिले (Ambala) के शहजादपुर (Shahzadpur) में एक निजी बस एक ट्रेलर से टकरा गई। इस हादसे में आठ यात्रियों की मौत की खबर सामने आई है। साथ ही  चार लोगों के घायल होने की जानकारी मिली है।

आपको बता दें कि बस उत्तर प्रदेश के बरेली से हिमाचल प्रदेश के बद्दी जा रही थी। घटना के बाद, छह शवों को नारायणगढ़ कस्बे के सिविल अस्पताल और दो शवों को पंचकूला कस्बे में भेजा गया। साथ ही घायलों को चंडीगढ़ पीजीआई रेफर किया गया।

अभी तक फिलहाल इतनी ही जानकारी सामने आ पाई है। ये खब़र पूरी नहीं हैं। जैसे ही अन्य जानकारी सामने आती हैं, हिन्दी खब़र आपको अपडेट कर देगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *