Advertisement
Haryana

हरियाणा की रोडवेज बसों में मिलेगी E-टिकटिंग सिस्टम की सुविधा, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू करेंगी मंगलवार को इस सुविधा का अनावरण

Share
Advertisement

हरियाणा रोडवेज अब बसों में E- टिकटिंग सिस्टम शुरू होने जा रहा है।(Haryana E-Ticketing) बता दें कि पहले फेज में CM सिटी करनाल सहित 6 डिपो चंडीगढ़, फरीदाबाद, सोनीपत, भिवानी और सिरसा को शामिल किया गया है और राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू मंगलवार 29 नवंबर को हरियाणा रोडवेज में नई टिकटिंग व्यवस्था (E-टिकटिंग) की शुरुआत करेंगी।

Advertisement

हरियाणा बन जाएगा लूप टिकटिंग सिस्टम को लागू करने वाला देश का पहला राज्य

हरियाणा रोडवेज में ओपन लूप टिकटिंग सिस्टम को लागू करने वाला देश का पहला राज्य बन जाएगा।(Haryana Roadways Loop ticketing system) इस नई E-टिकटिंग व्यवस्था से न केवल यात्रियों को लाभ मिलेगा बल्कि हरियाणा रोडवेज को भी फायदा होगा। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू कुरुक्षेत्र से इस परियोजना का शुभारंभ करेंगी।

नेशनल कॉमन मोबिलिटी कार्ड किया जाएगा लागू

इस सिस्टम के अंतर्गत पेपर पास, प्रिंटेड टिकट प्रणाली के स्थान पर नेशनल कॉमन मोबिलिटी कार्ड को लागू किया जाएगा। इसमें मुफ्त या रियायती बस यात्रियों व अन्य यात्रियों को 10 लाख नेशनल कॉमन मोबिलिटी कार्ड जारी किए जाएंगे। प्रारंभिक चरण में इस टिकटिंग परियोजना को 6 रोडवेज डिपो में लागू किया जाएगा।

पूरे भारत में भी यात्रा के लिए इस्तेमाल कर सकेंगे कार्ड

नेशनल कॉमन मोबिलिटी कार्ड पूरे भारत में यात्रा के लिए अलग-अलग इस्तेमाल किया जाएगा। अन्य प्रदेश भी नेशनल कॉमन मोबिलिटी कार्ड की दिशा में काम कर रहे हैं, लेकिन हरियाणा ने तेजी से काम करते हुए सबसे पहले लागू किया है। इस कार्ड को भविष्य में मेट्रो, बस, ट्रेन आदि के सफर में इस्तेमाल किया जाएगा।

हरियाणा रोडवेज को क्या क्या फायदे मिलेंगे जानें

– इससे राजस्व लीकेज पूरी तरह रूकेगी।

– रोडवेज में छूट लेने वाले लोगों की पहचान होगी।

– फर्जी पास पर चलने वालों पर रोक लगेगी।

– टिकट आदि बनाने में लगने वाले कागज की बचत होगी।

– हरियाणा रोडवेज को मिलेगा डिजिटली डाटा।

– बसों का आसानी से संचालन किया जा सकेगा।

– ऑफलाइन व क्रेडिट, डेबिट व प्रीपेड कार्ड से भुगतान हो सकेगा।

Recent Posts

Advertisement

उन्नाव में तेज रफ्तार ट्रक की बस से भिड़ंत, दर्दनाक हादसे में 6 की मौत, 20 गंभीर रूप से घायल

Unnao Road Accident: उत्तर प्रदेश के उन्नाव में एक यात्रियों से भरी बस तेज रफ्तार…

April 28, 2024

Unnao Fire: पत्नी से विवाद के बाद पति ने घर में लगाई आग, चपेट में आकर छह मकान और दो झोपड़ियां जलकर खाक, 2 झुलसे

Unnao Fire: उत्तर प्रदेश के उन्नाव जिले में शुक्लागंज कोतवाली गंगा घाट क्षेत्र के देवारा…

April 28, 2024

कमल पर पड़ा आपका वोट रामलला के श्रीचरणों में भारत की समृद्धि के लिए जाएगा- CM योगी

CM Yogi: 500 वर्षों के बाद अयोध्या में रामलला का आगमन हुआ। यहां के हस्तशिल्पियों…

April 28, 2024

पूर्व क्रिकेटर केविन पीटरसन भी हुए योगी के मुरीद, लखनऊ एयरपोर्ट के नए टर्मिनल को बताया ‘वर्ल्ड क्लास’

UP News: दक्षिण अफ्रीकी मूल के विस्फोटक इंग्लिश क्रिकेटर रहे केविन पीटरसन भी उत्तर प्रदेश…

April 28, 2024

Lok Sabha Election 2024: सपा को एक और बड़ा झटका, पूर्व विधायक जय चौबे समेत कई नेताओं ने थामा BJP का दामन

Lok Sabha Election 2024: लोकसभा चुनाव के तीसरे चरण से पहले समाजवादी पार्टी को बड़ा…

April 28, 2024

दो चरणों में मोदी ने सेंचुरी लगा दी और दोनों शहजादों का अभी तक खाता भी नहीं खुला, मैनपुरी में बोले अमित शाह

Amit Shah: उत्तर प्रदेश के मैनपुरी में एक सार्वजनिक रैली को संबोधित करते हुए केंद्रीय…

April 28, 2024

This website uses cookies.