Advertisement
Haryana

CM नायब सिंह सैनी का कांग्रेस पर निशाना, बोले- घमंडिया गठबंधन की मेंढ़क को तराजू में तौलने जैसी हालत

Share
Advertisement

CM Nayab Singh Saini: हरियाणा की 10 लोकसभा सीटों पर 25 मई को मतदान होना है। उससे पहले पार्टियों जोरों-शोरों से प्रचार प्रसार में लगी हुई हैं। इसी कड़ी में हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि कार्यकर्ताओं व आम जन के लिए हमारे दरवाजे 24 घंटे खुले हैं। जो भी कार्यकर्ताओं को दिक्कतें आ रही हैं, उनका समाधान करेंगे। कार्यकर्ताओं की मेहनत के बल पर लोकसभा की सभी 10 सीटें भाजपा जीतेगी। वह टोहाना की अनाज मंडी में शंखनाद विजय संकल्प रैली को संबोधित कर रहे थे।

Advertisement

‘कांग्रेस ने 55 साल राज किया, मगर…’

CM Nayab Singh Saini: मुख्यमंत्री ने कहा कि कांग्रेस ने 55 साल तक राज किया। मगर गरीब को उसके हाल पर ही छोड़ दिया। कांग्रेस से बचना भी है और बचाना भी है। घमंडिया गठबंधन का कोई नेतृत्व करने वाला ही नहीं है। मेंढक को तराजू में तोलने जैसी हालात घमंडिया गठबंधन की हो गई है। मगर भाजपा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जैसा मजबूत नेतृत्व दिया है। राहुल गांधी को अपने पूर्वजों के कार्यों को झांक कर देखना चाहिए, जिन्होंने भारत को जोड़ा था या उसमें मुश्किलें बढ़ाई थी।

PM मोदी ने भारत को जोड़ने का काम किया

CM Nayab Singh Saini: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सही मायनों में भारत को जोड़ने का काम किया है। एक कोने से दूसरे कोने तक हाईवे का जाल बिछाया है। कांग्रेस के समय में कश्मीर में सैनिकों पर पत्थरबाजी होती थी। मोदी सरकार में पत्थरबाजी बंद हो गई है, पत्थरबाजों का भी पता नहीं, कहां चले गए। यह मोदी के नेतृत्व में ही संभव है। देश की सुरक्षा मजबूत हुई है। अमेरिका का राष्ट्रपति भी नरेंद्र मोदी से ऑटोग्राफ मांगते हैं। 2014 से पहले दुनिया बोलती थी, भारत सुनता था। अब भारत बोलता है और पूरी दुनिया सुनती है। 

ये भी पढ़ें: राजस्थान में सीएम योगी बोले- कांग्रेस देश की सबसे बड़ी समस्या, कर्फ्यू लगाना इसके डीएनए का हिस्सा

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र,  बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरो को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप

Recent Posts

Advertisement

किसानों का कल्याण ही मेरी प्राथमिकता- पीएम नरेंद्र मोदी

PM Modi in Haryana: शनिवार को पीएम मोदी ने अंबाला और सोनीपत में जनसभा को…

May 18, 2024

2024 का ये चुनाव भारत के युवाओं को नए अवसर बनाने के लिए- पीएम मोदी

PM Modi in Delhi: उत्तर पूर्वी दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक जनसभा को…

May 18, 2024

तीसरी बार मोदी सरकार बनने के छह महीने के भीतर POK हमारा होगा- सीएम योगी

CM Yogi in Palghar: यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने महाराष्ट्र के पालघर में शनिवार…

May 18, 2024

हमारे लिए देश सर्वोपरि, हम राष्ट्र के लिए अपना सब कुछ समर्पित कर देंगे: सीएम योगी

CM Yogi in Maharashtra: कांग्रेस और इंडी गठबंधन के पास देश के विकास को लेकर…

May 18, 2024

UP: सभी मतदान केंद्रों पर मतदाताओं एवं मतदान कर्मियों के लिए उपलब्ध रहेंगी जरूरी सुविधाएं

Fifth Phase Voting: उत्तरप्रदेश में लोकसभा चुनाव के पांचवें चरण की तैयारियां पूरी हो चुकी…

May 18, 2024

2019 में लालगंज सीट पर भाजपा को हुआ था नुकसान, इस बार यहां भी कमल खिलाने योगी करेंगे प्रचार

Lucknow: चुनावी पिच पर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ रविवार को छह रैली करेंगे।…

May 18, 2024

This website uses cookies.