चंडीगढ़: हरियाणा के मुख्यमंत्री (Chief Minister) मनोहर लाल खट्टर (Manohar Lal Khattar) ने हिमाचल प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री (Chief Minister) वीरभद्र सिंह (Virbhadra Singh) के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है।
वीरभद्र सिंह 87 साल के थे और लंबी बीमारी से जूझने के बाद आज (गुरूवार) की सुबह उन्होंने अंतिम सांस ली। सीएम मनोहर लाल ने हिमाचल प्रदेश के पूर्व सीएम के निधन पर शोक संदेश जारी कर कहा कि वरिष्ठ राजनेता, पूर्व केंद्रीय मंत्री और देवभूमि हिमाचल प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह जी का निधन देश के लिए एक अपूरणीय क्षति है। उनके जाने से राजनीति के एक युग का अंत हुआ है।
मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने ईश्वर से दिवंगत आत्मा को अपने चरणों में स्थान देने व शोकाकुल परिजनों को इस अथाह दु:ख को सहने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की। गौरतलब है कि वीरभद्र सिंह 6 बार हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री रहे। इसके साथ ही वे 09 बार विधायक और पांच बार सांसद भी चुने गए थे।
Lok Sabha Election 2024: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को बिहार के महाराजगंज में जनसभा…
Heat Wave in India: राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली-NCR समेत पंजाब और राजस्थान के कुछ इलाकों में…
PM Modi In Bihar: बीते दिन लोकसभा चुनाव के पांचवे चरण के लिए मतदान किए…
Tejashwi to PM Modi: बिहार में आरजेडी नेता और विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव…
Four Terrorist Arrested: गुजरात एटीएस ने अहमदाबाद एयरपोर्ट पर चार आईएसआईएस आतंकियों को गिरफ्तार किया,…
Expressed Grief: छत्तीसगढ़ के कवर्धा में हुए दर्दनाक सड़क हादसे पर देश की राष्ट्रपति द्रोपदी…
This website uses cookies.