Advertisement
Gujarat

दिल्ली से रिश्वत लेने कोटा पहुंची महिला ASI, जानें पूरा मामला

Share
Advertisement

दिल्ली पुलिस की घूसखोर महिला ASI रेखा सिंह रिश्वत की रकम लेने 500 किमी का सफर करके ट्रेन में बैठकर कोटा आई। 5-6 घंटे परिवादी के घर पर रही। इतनी शातिर थी कि उसने रिश्वत की रकम हाथ में नहीं ली। शाम को 5 बजकर 55 मिनट पर नंदा देवी एक्सप्रेस से वापस दिल्ली जाना था। उसने परिवादी से स्टेशन तक छोड़ने को कहा। दोनों साथ स्टेशन पर आए। स्टेशन के प्लेटफार्म पर भी ASI ने रिश्वत नहीं ली। वो बिना रिश्वत लिए ही ट्रेन में बैठ गई। जैसे ही ट्रेन ने गति पकड़ी। उसने 20 हजार की रिश्वत पीड़ित से ली। ACB की टीम भी अलर्ट थी। जैसे ही ASI ने रिश्वत की रकम ली। कुछ दूरी पर ही अगले स्टेशन गुड़ला पर टीम ने उसे पकड़ लिया।

Advertisement

महिला ASI को शुक्रवार को जज के आवास पर पेश किया गया। जहां से उसे 8 जून तक न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेजने के आदेश दिए। एडिशनल एसपी विजय स्वर्णकार ने बताया- महिला ASI रात की ट्रेन से सफर करके गुरुवार सुबह दिल्ली से कोटा पहुंची। महिला ASI के कोटा आने के बाद पीड़ित ने ACB चौकी में सम्पर्क किया। इसके बाद से टीम अलर्ट हो गई थी। पीड़ित के घर के आसपास मौजूद रही। ASI दिनभर परिवादी के गणेश नगर स्थित घर पर रही। परिवादी के घर में रुकने के बावजूद उसने पैसे नहीं लिए। घर से स्टेशन जाते समय भी रिश्वत की रकम को हाथ नहीं लगाया। इस दौरान ACB की टीम लगातार नजर रखे हुए थी।

ये था मामला

15 नवंबर 2022 को परिवादी आशीष सैनी ने कोटा ACB चौकी में शिकायत दी थी। इसमें बताया था उसकी पत्नी ने 10 सितंबर को उसके खिलाफ दिल्ली के मानसरोवर पार्क शाहदरा थाने में मामला दर्ज करवाया था। मामले में परिजनों का नाम हटाने और केस कमजोर करने की एवज में ASI रेखा सिंह 50 हजार रिश्वत की मांग कर परेशान कर रही है। 14 हजार रूपए पहले ही ले चुकी। बाकी 36 हजार की और डिमांड कर रही है। रिश्वत की रकम लेने गुरुवार को महिला ASI दिल्ली से कोटा आई।

Recent Posts

Advertisement

भांजे के प्यार में पागल मामी को पूर्व प्रेमी कर रहा था ब्लैकमेल, चेन्नई से बुलाया और फिर…

Crime in Gorakhpur : गोरखपुर में अवैध प्रेम संबंधों में हत्या का एक हैरान कर…

July 1, 2024

Parliament Session 2024 : ‘आप उनको ज्यादा रियायत दे रहे…’,अमित शाह ने राहुल गांधी के बयान का विरोध किया

Parliament Session 2024 : आज सदन की कार्यवाही शुरू हुई तो राष्ट्रपति अभिभाषण पर धन्यवाद…

July 1, 2024

मल्लिकार्जुन खड़गे बोले… ‘मोदी जी कहते थे कि मिली-जुली सरकारों ने 30 साल खराब किए, अब जनता ने उन्हें…’

Kharge in Rajya Sabha:  राज्यसभा में विपक्ष के नेता मल्लिकार्जुन खड़गे ने सत्ता पक्ष पर…

July 1, 2024

राज्यसभा में खड़गे का बीजेपी पर शायराना अंदाज में तंज… ‘शीशा वही रहता है, तस्वीर बदलती रहती है’

Mallikarjun kharge to BJP : सोमवार को राज्यसभा में कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और…

July 1, 2024

Parliament Session 2024 : सांसद महुआ मोइत्रा बोलीं – ‘सदन में सांसद की आवाज दबाने की बहुत बड़ी कीमत…’,

Parliament Session 2024 : आज संसद की कार्यवाही शुरू हुई। राष्ट्रपति अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव…

July 1, 2024

This website uses cookies.